सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

PM Modi के जन्मदिन पर काशी में NDA नेताओं का जमावड़ा

PM Modi के जन्मदिन पर काशी में NDA नेताओं का जमावड़ा
तस्वीर: Insider Live

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को NDA नेताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई प्रमुख नेता काशी पहुंचे। नेताओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की। यह आयोजन बीजेपी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हो रहे कार्यक्रमों से भी जुड़ा है। अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर शुरू किया गया है।

मेरे प्रधानमंत्री, आदरणीय श्री @narendramodi जी के 76वें जन्मदिन के पावन अवसर पर आज उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाबा विश्वनाथ में पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की प्रार्थना की।

बाबा विश्वनाथ से यही कामना है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व… pic.twitter.com/RZrrv3uWHV

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) September 17, 2026

वाराणसी उनका संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में जन्मदिन के कार्यक्रमों के लिए काशी को खास तौर पर सजाया गया है। यहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के दौरान NDA के कई प्रमुख चेहरे एक साथ नजर आए। राजनाथ सिंह, चंद्रबाबू नायडू, योगी आदित्यनाथ और चिराग पासवान समेत नेताओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

‘बालाघाट में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की मौत, सीएम मन रहे उत्सव…’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ की पूजा कर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प का भी उल्लेख किया।

चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी को अभिभावक के रूप में देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से उन्हें लगातार सीखने की प्रेरणा मिलती है।

स्रोत: यह सामग्री Insider Live द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://insiderlive.in/pm-modi-birthday-kashi-nda-leaders/
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें