प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आंगन उत्सव शुरू: वाराणसी में पार्षद ने किया शुभारंभ, 7 अक्टूबर तक चलेंगे कार्यक्रम
वाराणसी के आजाद नगर यासीन मारुति के पास शुक्रवार को आंगन उत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद श्याम आश्रय मौर्य ने किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और इलाके के लोग मौजूद थे।
इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री सिंह ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया गया है, जिसके लिए वे प्रधानमंत्री को धन्यवाद देती हैं।
सावित्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर यह आंगन उत्सव कार्यक्रम 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर कई तरह की गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/bajardeeha/news/varanasi-aangan-utsav
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/bajardeeha/news/varanasi-aangan-utsav
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...