प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में हवन-पूजन: उत्तम स्वास्थ्य और देश की प्रगति के लिए की गई प्रार्थ...
पीएम मोदी के जन्मदिन पर हवन-पूजन।
वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर के पांचूबीर बाबा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक खास हवन-पूजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की गई।
यह आयोजन पिंटू पांडेय की देखरेख और रमेश बधावन के नेतृत्व में हुआ। क्षेत्रीय नागरिकों ने भी बाबा पांचूबीर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
हवन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। सभी ने मिलकर पूजा की और देश के विकास, समृद्धि और शांति की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण की भावना से मनाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति और जनकल्याण के लिए लगातार काम करने वाले प्रधानमंत्री के स्वस्थ रहने की कामना के लिए यह आयोजन किया गया।
इस मौके पर पार्षद विनय शादेजा और नवीन चौबे भी मौजूद थे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/dithori-mahal/news/varanasi-pm-modi-b
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...