शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे वाराणसी में अरविंद मिल का लोकार्पण, पर‍िसर के पास हेलीकाप्टर ने किया रिहर्सल

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे वाराणसी में अरविंद मिल का लोकार्पण, पर‍िसर के पास हेलीकाप्टर ने किया रिहर्सल
तस्वीर: Jagran

जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 25 अक्टूबर को रूपापुर (खोचवां) के निकट हाईवे किनारे स्थापित अरविंद मिल की नई इकाई का लोकार्पण किया जाएगा।अरविंद मिल से कुछ दूरी पर प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर को उतरने हेतु तीन हेलीपैड बनाया गया हैं।हेलीपैड पर उतरने के बाद पांच सौ मीटर की दूरी प्रधानमंत्री कार द्वारा तय करेंगे।

कंपनी में कार्यरत नारी शक्ति से संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के लिए खोचवां गांव स्थित जनता इंटर कालेज के मैदान पर हेलीपैड बनाया गया हैं।हेलीपैड से मिल तक बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कर दिया गया हैं। मिर्जामुराद के रूपापुर चौराहा के निकट खोचवां (भड़ेहरा) गांव में हाईवे किनारे सात एकड़ की भूमि पर अरविंद मिल की नई इकाई स्थापित की गई हैं।

इसमें कुल एक सौ करोड़ का निवेश प्रस्तावित हैं।इस इकाई में एक हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा।महिलाओं को परिवहन और आवासीय व्यवस्था भी मिलेंगी।महिलाओं का पदनाम आपरेटर होगा।कंपनी में कार्य करने वाली करीब तीन सौ महिलाओ को इस समय इकाई में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।काशी की इस नई इकाई में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट का उत्पादन होगा।

कंपनी में तीन सौ मशीनें लग चुकी हैं।भविष्य में इकाई में निवेश का द्रितीय चरण भी प्रस्तावित हैं।इस कंपनी के पास प्रसिद्ध ब्रांड एरो, टामी, हिलफिगर, केल्विन, क्लाइन का भी लाइसेंस हैं।अरविंद मिल के इस नई इकाई का बीते 25 अप्रेल 2024 को भूमिपूजन हुआ था।पीएम के आगमन के मद्देनजर अरविंद मिल के आस-पास साफ-सफाई कर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर मिल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा हैं।

एसपीजी समेत बम निरोधक दस्ता पहुंचा
हेलीपैड से लगायत कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसपीजी की टीम समेत बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुट गया हैं।

हेलीकाप्टर ने किया रिहर्सल
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बने हेलीपैड पर दोपहर में भारतीय वायुसेना के दो हेलीकाप्टर को उतार कर रिहर्सल किया गया। हेलीकाप्टर के उतरते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-prime-minister-narendra-modi-to-inaugur
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें