प्रवीण सिंह गौतम बने भाजपा काशी क्षेत्रीय मंत्री: दो दशक की मेहनत के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं...
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण सिंह गौतम को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को मिर्जामुराद गौर निवासी गौतम के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है।
प्रवीण सिंह गौतम का भाजपा से दो दशकों से ज्यादा समय से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने वर्ष 1999 में बूथ स्तर से अपना संगठनात्मक काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने मंडल कार्यसमिति सदस्य के तौर पर काम किया।
गौतम ने विभिन्न अभियानों और चुनावों में कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। वर्ष 2018 में वे जिला सदस्यता प्रभारी रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में विधानसभा प्रभारी की भूमिका निभाई। वर्ष 2020 में वाराणसी के जिला महामंत्री बने और 2024 में जिला सदस्यता प्रमुख के रूप में संगठन को मजबूत किया। उन्होंने 2019 से 2026 तक दो बार जिला महामंत्री के रूप में काम करते हुए अपनी संगठनात्मक और नेतृत्व क्षमता साबित की।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनके लंबे समय के काम और समर्पण को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय मंत्री की यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह हर कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया है कि वे अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से संगठन को और मजबूत करेंगे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/rajatalab/news/praveen-singh-gautam-b
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...