सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

पुलिसिंग में समयानुकूल बदलाव जरूरी: सीपी

पुलिसिंग में समयानुकूल बदलाव जरूरी: सीपी
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने साइबर क्राइम की समीक्षा की। उन्होंने साइबर अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई और लंबित मामलों की 15 दिन में समीक्षा करने के निर्देश दिए। पुलिसिंग में बदलाव आवश्यक बताते हुए, नए तरीकों से अपराधियों के नेटवर्क तक पहुंचकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इसमें पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में सोमवार को साइबर क्राइम की समीक्षा की। उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों, साइबर अपराधियों पर कार्रवाई एवं लंबित प्रकरणों की 15 दिन में समीक्षा करने का जोन साइबर प्रभारी को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बनारस की पुलिसिंग में समयानुकूल बदलाव की जरूरत है। साइबर अपराध के बदलते स्वरूप एवं नए तौर-तरीकों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी संसाधनों, साइबर इंटेलिजेंस और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों के पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। म्यूल अकाउंट खुलवाने एवं संचालित करने वालों, साइबर ठगी की धनराशि निकालने वालों, फर्जी सिम जारी करने वालों, फर्जी कॉल सेंटर संचालकों तथा एटीएम के माध्यम से ठगी की धनराशि निकालने वालों को चिन्हित कर सख्त विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान, पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र आदि थे।

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-police-chief-reviews-c
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें