राजस्थान के यात्रियों के लिए खुशखबरी, वाराणसी-साबरमती के बीच चलेगी नई ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
राजस्थान के यात्रियों के लिए खुशखबरी, वाराणसी-साबरमती के बीच चलेगी नई ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
इस ट्रेन के शुरू होने से तीन राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी.
जयपुर जंक्शन
(
ETV Bharat Jaipur file photo
)
3 Min Read
जयपुर: राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे को जल्द ही एक नई ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. वाराणसी से साबरमती के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन संख्या 12205/12206 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव संबंधित जोन को भेजा गया है. यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात को जोड़ेगी. राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, बांदीकुई, अजमेर, किशनगढ़, आबू रोड समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव प्रस्तावित है. इस नई ट्रेन के शुरू होने से तीन राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी.
वाराणसी से साबरमती के बीच चलेगी नई डेली एक्सप्रेस: रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम की ओर से जारी पत्र के अनुसार ट्रेन संख्या 12206 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:15 बजे साबरमती पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 12205 साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस साबरमती से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी.पत्र में ट्रेन में तीन एलएचबी रैक लगाए जाने का भी उल्लेख किया गया है. ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव वाराणसी में किया जाएगा, जबकि ट्रेन का कोचिंग टर्मिनल स्टेशन जयपुर निर्धारित किया गया है.
राजस्थान के इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव: वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस राजस्थान के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें भरतपुर, नदबई, खेड़ली, मंडावर महुआ रोड, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर स्टेशन, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना और आबू रोड स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला जंक्शन और ईदगाह आगरा जंक्शन पर भी ठहराव होगा. गुजरात में पालनपुर और मेहसाणा समेत कई प्रमुख स्टेशनों को इस रेल सेवा से जोड़ा जाएगा.
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय (ETV Bharat Jaipur file photo)
जयपुर और बांदीकुई स्टेशन पर क्या रहेगा टाइम-टेबल:इस ट्रेन के शुरू होने से राजस्थान के यात्रियों को उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच सफर करने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी सुविधा होगी.रेलवे बोर्ड के पत्र में दिए गए समय के अनुसार वाराणसी से आने वाली ट्रेन जयपुर स्टेशन पर सुबह 8:23 बजे पहुंचेगी और 8:25 बजे रवाना होगी. वहीं साबरमती से वाराणसी जाने वाली ट्रेन शाम 4:38 बजे जयपुर पहुंचेगी और 4:40 बजे रवाना होगी.बांदीकुई स्टेशन पर वाराणसी की ओर से आने वाली ट्रेन के पहुंचने का समय शाम 6:25 बजे और रवाना होने का समय 6:30 बजे प्रस्तावित है. वापसी में यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे बांदीकुई पहुंचेगी और 5:35 बजे रवाना होगी.
पढ़ें : नवंबर के अंत से कई ट्रेनें कैंसिल करने की तैयारी, रेलवे ने दिया कोहरे का हवाला
जल्द होगा ट्रेन का संचालन:उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. ट्रेन को जल्द से जल्द सुविधाजनक रूप से शुरू करने और इसके प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करने की बात कही गई है.हालांकि ट्रेन के नियमित संचालन की अंतिम तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है. अब यात्रियों को ट्रेन के संचालन की आधिकारिक शुरुआत और अंतिम समय-सारणी जारी होने का इंतजार है.
पढ़ें:विदेशी पर्यटक का कीमती मोबाइल समेत अन्य सामान ट्रेन में छूटा, आरपीएफ ने कोटा से मंगवाकर लौटाया
संबंधित ख़बरें
October 22, 2026 at 4:46 PM IST
October 22, 2026 at 3:53 PM IST
October 22, 2026 at 3:17 PM IST
October 22, 2026 at 3:10 PM IST
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/varanasi-sabarmati-new-daily-express-train-proposal-kno
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी से प्रयागराज रामबाग के लिए डेली सुपरफास्ट MEMU ट्रेन को मंजूरी, 3 घंटे का सफर और 5 स्टेशनों पर स्टॉपेज
वाराणसी से कोलकाता सिर्फ 5 घंटे में, छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम तेज, बिहार से बंगाल तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी
वाराणसी एयर शो 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 'महाकुंभ' की तर्ज पर तैनात हैं 11,900 से अधिक पुलिसकर्मी, जमीन...