रामनगर के लीलास्थलों को दुरुस्त करें: महापौर
Varanasi News: वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रामनगर में रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई और जलभराव के समाधान पर जोर दिया। महापौर ने संबंधित विभागों को लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और जल निकासी के निर्देश दिए।
Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को रामनगर में रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। महापौर ने कहा कि रामलीला स्थलों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। जलभराव का निस्तारण कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खामियां मिलीं तो संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण में रामबाग के सामने मैदान में जलभराव मिलने पर महापौर ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र को तत्काल पानी निकलवाकर राख डालने के निर्देश दिए। वहीं रामबाग तालाब में गिर रहे गंदे पानी को देखकर उन्होंने अधिकारियों को इसे तुरंत बंद कराने को कहा।
इसके अलावा खेदू पहलवान बीर बाबा रोड तथा पंचवटी त्रिमुहानी पर पंप व सक्शन मशीन लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित करने के आदेश दिए। इस दौरान जलकल जीएम अनूप कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विकास कुरील आदि मौजूद रहे।
Quizसवाल 1/5
सार्क' का मुख्यालय कहां स्थित है?
खेलें और Coins जीतेंमूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-mayor-ashok-tiwari-inspects-ram
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...