मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

राफेल, सुखोई से तेजस तक… 96 फाइटर जेट काशी में दिखाएंगे सैन्य ताकत, हरक्यूलिस की दहाड़ से गूंज उठेंगी गंगा ...

राफेल, सुखोई से तेजस तक… 96 फाइटर जेट काशी में दिखाएंगे सैन्य ताकत, हरक्यूलिस की दहाड़ से गूंज उठेंगी गंगा ...
तस्वीर: News18 Hindi

Varanasi Air Show:वाराणसी में 22,24 और 25 अक्टूबर को एयर शो का आयोजन हो रहा है. भारतीय वायु सेना की 94 वीं वर्षगांठ पर वाराणसी में 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में राफेल,सुखोई जैसे कई लड़ाकू विमान आसमान में हैरतगेंज करतब दिखाएंगे. नमो घाट पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है,जिसकी तैयारियां जोरों पर है.इस आयोजन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके

वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में भारतीय वायु सेना की सुप्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी. 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर यह टीम अपना हवाई प्रदर्शन करेगी. साल 2003 में स्थापित सारंग टीम ने तब से न केवल देश में, बल्कि विश्व के अनेक देशों में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है.

इसके अलावा भारतीय वायु सेना की प्रमुख 'सूर्य किरण एरोबैटिक टीम' भी हिस्सा लेंगी. उनके प्रदर्शन में सटीक उड़ान, पलक झपकते ही किया जाने वाला तालमेल, अनुशासन और असाधारण उड़ान कौशल देखने को मिलेगा, जो वाराणसी के आसमान में दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव देगा.

इस एरियल डिस्प्ले में कई तरह के विमान शामिल होंगे, जिनमें तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर 'प्रचंड', IL-76, IL-78, C-295 और AN-32 के साथ-साथ SU-30MKI और राफेल जैसे हाईटेक लड़ाकू विमान शामिल हैं.इसके अलावा, भारतीय नौसेना और भारतीय सेना के विमान भी इसमें हिस्सा लेंगे,जो उनके बीच के बेहतर तालमेल को दर्शाएंगे.

वाराणसी के आसमान में जब यह विमान उड़ान भरेंगे, तो यह नजारा सबसे अद्भुत होगा. यह आयोजन भारत की प्राचीन विरासत और उसकी आधुनिक एयरोस्पेस क्षमताओं का एक अद्भुत संगम होगा, जिसे पहली बार लोग अनुभव करेंगे. गंगा के ऊपर का आसमान लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट, सटीक एरोबैटिक फॉर्मेशन और भारतीय वायु सेना के हैरतअंगेज करतबों से गूंजता रहेगा.

इस एयर शो में हरक्यूलिस का दम भी दिखेगा. बताते चलें की यह विमान कच्चे रनवे पर भी आसानी से उड़ान भरने और लैंड करने में सक्षम है. इस विमान को माल परिवहन के साथ चिकित्सा कर्मियों और सैनिको को ले जाने के लिए बनाया गया है. बता दें की यह विमान 20 टन सैन्य सामानों को ले जा सकती है. इस एयर शो में कुल 96 लड़ाकू विमान और हैलीकॉप्टर आसमान में करतब दिखाएंगे.

इस एयर शो में बड़ी संख्या में लोग भी शामिल होंगे, जिसमें स्टूडेंट्स, युवा सहित अलग अलग वर्ग के लोग होंगे. इसके लिए सभी 84 घाटों बैरेकेडिंग की गई है. इसके साथ ही गंगा उस पार से भी लोग इस एयर शो को देख पायेंगे. इसकी तैयारी भी जिला प्रशासन ने किया है. यह आयोजन उन्हें एक यादगार अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय वायु सेना को करीब से जानने और उससे जुड़ने का अवसर भी देगा.

इस भव्य एयर शो से पहले इसका ग्रैंड रिहर्सल होगा. 19 और 21 अक्टूबर को यह रिहर्सल किया जा सकता है. इसके लिए वायु सेना की टीम लगातार नमो घाट पर एक्टिव भी है. फिलहाल पूरे नमो घाट को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. वायु सेना के जवान यहां अपनी तैयारियां कर रहें है.

उधर वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर काशी विश्वनाथ मंदिर में भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है. अनुमानित भीड़ के मद्देनजर महाकुम्भ जैसी व्यवस्था से भीड़ मैंनेजमेंट का खाका मंदिर न्यास ने तैयार किया गया है. बताते चले की इस एयर शो के लिए वाराणसी में अस्थायी थाने भी बनाए गए है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

First Published :

October 19, 2026, 18:13 IST

स्रोत: यह सामग्री News18 Hindi द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://hindi.news18.com/amp/photogallery/uttar-pradesh/varanasi-rafale-sukhoi-chinook-com
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें