शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

सदियों पुरानी लीला की साक्षी बनीं चार पीढ़ियां

सदियों पुरानी लीला की साक्षी बनीं चार पीढ़ियां
तस्वीर: Hindustan

Fri, Oct 23, 2026

Varanasi News: वाराणसी के नाटी इमली में 483वें विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप में चार पीढ़ियों के लीला प्रेमी शामिल हुए। छोटे बच्चों ने भी इस वर्ष अपनी यात्रा शुरू की। भक्तों ने देव स्वरूपों को कंधे पर बैठाकर पुष्पक विमान तक पहुंचाया और तुलसीदल लेने की होड़ दिखी। लीला के बाद यदुवंशी अयोध्या की ओर बढ़े, जबकि कुछ लोगों ने पुष्पक विमान के साथ सेल्फी ली।

Varanasi News: वाराणसी, मुसं। नाटी इमली के विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप से नई और पुरानी पीढ़ियों का साफ जुड़ाव दिखा। 483वें भरत मिलाप की लीला देखने के लिए चार पीढ़ियों के लीला प्रेमी एक साथ मौजूद रहे। नेमियों की श्रद्धा, यदुवंशी समाज का उत्साह और नई पीढ़ी की जिज्ञासा, सब कुछ एक साथ दिख रही थी। दो साल के कृष्णा, 23 महीने के गौरा, ढाई साल के बाबू ने इस वर्ष अपने सफर की शुरुआत की। भरत मिलाप झांकी के दर्शन के बाद भक्तों ने चारों देव स्वरूपों को कंधे पर बैठ कर पुष्पक विमान तक पहुंचाया। मुख्य मंच से पुष्पक विमान तक जाने के दौरान दोनों ओर खड़़ी भीड़ देवस्वरूपों को पहनाई गई तुलसी की माला नोचने लगी। मुख्य मिलन स्थल से देव स्वरूपों के प्रस्थान करते ही गजब नजारा दिखा। सफेद गंजी-धोती तथा लाल और केसरिया पगड़ी पहने यदुवंशियों का समूह मिलन स्थल पर बिखरा तुलसीदल लूटने के लिए ऐसे टूट पड़ा मानो सोने की बिखर गिन्नियां लूटने की होड़ मची हो। भगवान श्रीराम के चित्रकूट से प्रस्थान करते व्यवस्थापक पं. मुकुंद उपाध्याय ने चित्रकूट मैदान में पुष्पक विमान का पूजन कराया। श्रीचित्रकूट रामलीला समिति के संरक्षक अरविंद अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, मुकुंद लाल टंडन, सत्येंद्र कुमार राय, दीपेशचंद्र चौधरी, अशोक सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, विवेकानंद उपाध्याय आदि ने पुष्पक विमान का पूजन किया।

पुष्पक विमान के साथ सेल्फी का उत्साह

सेल्फी तो जरूरी है। भरत मिलाप लीला के बाद श्रीराम-जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, सुग्रीव, जामवंत, सेनापति, अंगद को लेकर जैसे ही यदुवंशी अयोध्या की ओर बढ़े, भीड़ में जोरदार हलचल हुई। इस दौरान पुष्पक विमान के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ यदुवंशी धक्का खाकर गिर पड़े लेकिन, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। वे उठे, एक हाथ से धूल साफ किया और सेलफोन लिए आगे बढ़ गए।

आज का सवालसवाल 1/5

यूरोपीय देशों में प्रदर्शन कर रहे लोगों की मुख्य मांगें क्या हैं?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦483वें भरत मिलाप की लीला देखने के लिए कितनी पीढ़ियां मौजूद रहीं?−

भरत मिलाप की लीला देखने के लिए चार पीढ़ियों के लीला प्रेमी एक साथ मौजूद रहे।

✦भक्तों ने देव स्वरूपों को पुष्पक विमान तक कैसे पहुंचाया?+

✦भरत मिलाप लीला के बाद यदुवंशी किस ओर बढ़े?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-bharat-milap-four-gene
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें