सालभर में 58 साइबर गैंग का पर्दाफाश: सीपी , Varanasi Hindi News
Varanasi News: वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने साइबर थाना एवं साइबर सेल का निरीक्षण किया। इस दौरान साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों एवं मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। पिछले वर्ष में 277 अपराधियों की गिरफ्तारी और 16,982 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ कर 175 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Varanasi News: वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को साइबर थाना एवं साइबर सेल का निरीक्षण किया गया। शिकायतों एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। विभिन्न साइबर पोर्टलों को देखा। इस दौरान दर्ज शिकायतों, लंबित प्रकरणों एवं उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। सीपी ने साइबर अपराध संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। शिकायतों में प्रभावी कार्यवाही, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में साइबर अपराध से जुड़े 58 गैंग का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित कुल 277 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। डिजिटल अरेस्ट से संबंधित अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने 5 अभियोगों में 36 अपराधियों को जेल भेजा है।
अभियुक्तों के कब्जे से 1.20 करोड़ की धनराशि, मोबाइल फोन, चार पहिया वाहन एवं अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित 15 कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ कर 175 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक वर्ष में 16,982 राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण किया गया। साइबर अपराध से संबंधित 25 करोड की राशि होल्ड कराई गई। साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को 4.5 करोड की धनराशि उनके संबंधित बैंक खातों में वापस कराई गई। 10176 मोबाइल नम्बरों तथा उनसे संबंधित 8262 मोबाइल डिवाइसों के नम्बर ब्लॉक कराए गए।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-police-commissioner-in
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी, 50 सेक्टर में बंटा शहर, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
भीड़भाड़ और लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर गुजरेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक