शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

सीपी, डीएम ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

सीपी, डीएम ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने राहत शिविरों का दौरा किया, पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री रवींद्र ने खाद्य सामग्री वितरित की। बाढ़ से 737 परिवार विस्थापित हुए हैं, राहत किट और स्वास्थ्य सुरक्षा सामग्री का वितरण जारी है।

Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को गंगा और वरुणा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का एनडीआरएफ की नाव से निरीक्षण किया। राहत शिविरों में भी पहुंचे, पीड़ितों का हालचाल पूछा। उन्हें मुहैय्या कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने आदि केशव घाट, सलारपुर, सरैया, कोनिया, पुल कोहना, ढेलवरिया और सराय मोहना समेत विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद नवोदय विद्यालय दनियालपुर और चित्रकूट कान्वेंट में बनाए गए राहत शिविरों में पहुंचे। यहां प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याएं सुनीं। बच्चों से भी संवाद किया。

पुलिस एवं प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर ने मातहतों को संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, जलभराव वाले इलाकों में अनावश्यक आवागमन पर रोक और राहत-बचाव कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य आवश्यक संसाधन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

खाद्य सामग्री का वितरण

मंत्री रवींद्र ने सरैया और शैलपुत्री में खाद्य सामग्री बांटी

फोटोः रवींद्र

वाराणसी, हिटी। स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने गुरुवार देर शाम वरुणा के बाढ़ से प्रभावित शैलपुत्री एवं सरैया तथा राहत शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों में फूड पैकेट एवं राहत सामग्री बांटी।

राहत शिविर में छोटे बच्चों को चॉकलेट एवं बिस्किट देकर उन्हें खूब पढ़ाई करने की नसीहत दी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को राहत सहायता उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही न हो। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रीति पांडेय, पार्षद अशोक मौर्या, पार्षद जितेंद्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, रतन कुमार मौर्या, कमलेश सोनकर, शंभु पटेल, मनोज जायसवाल भी रहे।

स्वास्थ्य सुरक्षा सामग्री का वितरण

ओआरएस पैकेट एवं क्लोरीन की गोलियों का वितरण

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि जनपद में बाढ़ से 737 परिवार विस्थापित हुए हैं, जिनमें कुल 3,361 सदस्य हैं। इनमें 481 परिवारों के 2,065 लोग राहत शिविरों में हैं। अन्य प्रभावित लोग अपने परिजनों, पड़ोसियों या सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि अब 98 बाढ़ राहत किट, 16277 लंच पैकेट, फल के 2172 पैकेट और दूध के 1573 पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों एवं लोगों में ओआरएस और क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की जा रही हैं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦वराणसी में कितने परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं?−

वराणसी में बाढ़ से 737 परिवार विस्थापित हुए हैं।

✦बाढ़ राहत किट के अलावा और कौन सी सामग्री वितरित की गई है?+

✦राहत शिविर में कौन सी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-flood-relief-efforts-in-varanas
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें