सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

सेलटेक्स ऑफिस से कूड़े का ढेर हटा: खबर छपने के बाद हुई सफाई, स्वच्छ काशी अभियान पर उठ रहे थे सवाल

सेलटेक्स ऑफिस से कूड़े का ढेर हटा: खबर छपने के बाद हुई सफाई, स्वच्छ काशी अभियान पर उठ रहे थे सवाल
तस्वीर: Dainik Bhaskar

वाराणसी के चेतगंज वार्ड स्थित सेलटेक्स ऑफिस परिसर से कूड़े का ढेर हटा दिया गया है। दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद पार्षद श्रवण गुप्ता ने यह सफाई कराई। कई दिनों से कूड़ा न उठने के कारण परिसर में बदबू फैल रही थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्यालय के सफाईकर्मी ऑफिस का कूड़ा परिसर में ही फेंक देते थे। इससे गंदगी और बदबू की समस्या बनी हुई थी।

यह राज्य कर कार्यालय है, जहां पूर्वांचल से लोग काम के लिए आते हैं। परिसर में गंदगी की वजह से 'स्वच्छ काशी' अभियान पर सवाल उठ रहे थे। सफाई के बाद लोगों को राहत मिली है।

देखिए तस्वीरें…

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/chetganj-senpura-poorvi/news/varanasi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें