सेवा संकल्प अभियान में किसानों को योजनाओं की दी जानकारी: वाराणसी में केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी ...
वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आराजी लाइन विकासखंड की ग्राम पंचायत जंसा स्थित पंचायत भवन में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें किसानों और ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं, उनके फायदे और पात्रता के बारे में बताया। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील भी की।
वक्ताओं ने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और उन्हें सुविधाएं देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को इन योजनाओं की जानकारी लेकर समय पर आवेदन करना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धरमु यादव, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) विनय कुमार मिश्रा, ग्राम सचिव अरविंद और किसान सहायक अमरजीत पटेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कृषि और सरकारी योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं और सवाल अधिकारियों के सामने रखे। अधिकारियों ने उनके समाधान और जरूरी जानकारी देने का भरोसा दिया।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/sewapuri/news/varanasi-sewa-sankalp-a
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...