सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

सेवा संकल्प यात्रा का गांवों-कस्बों में स्वागत: वडनगर से वाराणसी जा रही; ग्रामीणों-युवाओं से सीधा संवाद

सेवा संकल्प यात्रा का गांवों-कस्बों में स्वागत: वडनगर से वाराणसी जा रही; ग्रामीणों-युवाओं से सीधा संवाद
तस्वीर: bhaskar.com

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत निकाली गई सेवा संकल्प यात्रा का गांवों और कस्बों में जोरदार स्वागत हुआ। यह यात्रा मंगलवार देर शाम कुंजेड नदीपार क्षेत्र के गऊघाट, बिछालस पहुंची और कोटा रवाना हुई।

वडनगर से वाराणसी जा रही इस संकल्प रथ यात्रा का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मुकेश केरवालिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क और चौराहों पर स्वागत किया। यात्रा का उद्देश्य सेवा और जनहित का संदेश लोगों तक पहुंचाना है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश गौतम और उपाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा ने बताया कि युवा और किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें युवाओं और किसानों के सुझाव और समस्याएं सुनी गईं। गांवों में चौपालें लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद भी किया गया।

इन कार्यक्रमों का मकसद लोगों तक सेवा गतिविधियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। इस दौरान राधेश्याम सिरोहिया, हरि ओम सुमन, प्रकाश सुमन, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, अंशुल गालव, रजनीश सुमन सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्रोत: यह सामग्री bhaskar.com द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/baran/kunjed/news/seva-sankalp-yatra-vadnagar-vara
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें