शैलेश कुमार बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष: गाजीपुर में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, प...
गाजीपुर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार का शनिवार शाम बजे पार्टी कार्यालय में स्वागत हुआ। जिला प्रभारी अजीत चौबे और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
शैलेश कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से जुड़े थे। वे अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और पीएम-अजय की राज्य सलाहकार समिति के सदस्य रहे हैं।
जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि उनके अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि उनके अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचेंगी।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, शशांक शेखर राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, अच्छेलाल गुप्ता, अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, सुधाकर कुशवाहा, राजेश सोनकर, हंसराज राजभर, मार्कण्डेय चौहान, राजेश चौहान, अशोक पाण्डेय, प्रमोद राय, गर्वजीत सिंह, सनी चौरसिया समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghazipur/news/shailesh-kumar-bjp-anushuchit-mo
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...