शौर्य का शो: महादेव की काशी में 20 लाख लोगों ने देखा एयर शो, तीन दिन में 37 लाख लोग पहुंचे; पीएम भी हुए शामिल
वाराणसी में एयर शो देखते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रविवार को वाराणसी में एयर शो के तीसरे और आखिरी दिन 20 लाख लोगों ने वायुसेना के शौर्य को देखा। गंगा पार 12 लाख और काशी के घाटों से 8 लाख लोगों ने एयर शो देखा। इससे पहले शनिवार को 12 लाख और बृहस्पतिवार को 5 लाख लोगों ने एयर शो देखा था। जिला प्रशासन और पुलिस के आंकड़ो के मुताबिक तीन दिन में इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या 37 लाख के करीब है। ये किसी भी एक शहर में एयर शो के दर्शकों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले प्रयागराज में 2023 में हुए एयर शो को 25 लाख लोगों ने एक दिन में देखा था।
एयर शो के आखिरी दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ खासतौर पर मौजूद थे। वायुसेना प्रमुख एपी सिंह भी एयर शो के दौरान मौजूद रहे। ये पहला मौका था जब बनारस के बिटवा स्क्वॉड्रन लीडर नमन अभिषेक ने अपनी काशी के आकाश में उड़ान भरी।
स्क्वॉड्रन लीडर नमन अभिषेक चिनूक पायलट हैं और उनकी टीम ने अलकनंदा फॉर्मेशन में हिस्सा लिया। कमेंटेटर ने उनके परफॉर्मेस से पहले उनका नाम भोजपुरी में पुकारा ‘बनारस के बिटवा स्क्वॉड्रन लीडर नमन अभिषेक’। काशी के ही बेटे अमन गोयल सूर्यकिरण के पायलट हैं। इस एयर शो में हिस्सा लेने वाले वे दूसरे बनारसी थे।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/air-show-in-varanasi-two-million-people-w
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का 98% काम पूरा: 2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी,जय शाह और राजीव शुक्ला जल्द ही करें...
ऊपर सिक्स लेन रोड, नीचे फोर लेन रेल लाइन, गंगा में बनेगा सबसे हाईटेक ब्रिज, पश्चिम बं...
ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम