बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

स्लीपर वंदेभारत को सीएम, रेलमंत्री आज करेंगे रवाना

स्लीपर वंदेभारत को सीएम, रेलमंत्री आज करेंगे रवाना
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन शनिवार को बनारस स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शाम 4:15 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और दो मेमू ट्रेनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। नियमित सेवा वाराणसी कैंट से सप्ताह में छह दिन रात 8:50 बजे चलेगी।

Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन शनिवार को नई दिल्ली रवाना होगी। बनारस स्टेशन पर शाम 4.15 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा दो मेमू ट्रेनों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। पहले दिन यह वंदेभारत उद्घाटन स्पेशल बनकर बनारस स्टेशन से चलेगी। हालांकि इसका नियमित परिचालन कैंट (वाराणसी जंक्शन) स्टेशन से सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) रात 8.50 बजे होगा, जबकि नई दिल्ली से शनिवार को छोड़कर यह गाड़ी प्रतिदिन रात 9.40 बजे प्रस्थान करेगी। मुख्यमंत्री और रेलमंत्री बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन के लिए भी जाएंगे।

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-india-s-second-sleeper-vande-bh
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें