सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
संस्कृति

Smart Banaras; नए अंदाज में संवरती काशी में दिखेगा स्वागत और मेहमाननवाजी का अद्भुत संगम

Smart Banaras; नए अंदाज में संवरती काशी में दिखेगा स्वागत और मेहमाननवाजी का अद्भुत संगम
तस्वीर: ETV Bharat

ETV Bharat / state

पढ़ें प्रताप सिंह के संपादन में संवाददाता प्रतिमा तिवारी की विशेष खबर.

वाराणसी की छतों की दृश्य सैलानियों को करेंगे रोमांचित.

(

Photo Credit : ETV Bharat

)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

5 Min Read

वाराणसी : ए गुरु बनारस आयल हऊवा आवा सबसे पहिले तोहके एकदम कड़क मस्त चाय पिलाई, ओकरे बाद हींग वाली गोलकी कचौड़ी, फिर रबड़ी के लस्सी और ओकरे बाद बनारसी पान के बीड़ा दबवाइब...अक्सर ये सभी बातें आपने अपनी बनारस यात्रा में यहां लोगों के मुंह से काशी आने वाले लोगों के स्वागत में सुनी होंगी. अब बनारस के लोग नहीं, बल्कि बनारस के छतें भी आपसे यही बातें करेंगी.

सभ्यता, स्वागत के नए अंदाज के साथ निखरती काशी पर ईटीवी भारत की खास खबर. (Video Credit : ETV Bharat)

जी हां, अब वाराणसी के रोपवे रूट की छतों पर कड़क चाय, गोलकी कचौड़ी, रबड़ी लस्सी और बनारसी पान के दृश्य सैलानियों को रोमांचित करेंगे. काशी में जब आप आएंगे तो आप बकायदा यहां लोगों के टेरेस भी इसी अंदाज में आपका स्वागत करेंगे और आपको बनारस का दीदार कराएंगे. बड़ी बात यह है कि ये आवाभगत आप आसमान में बैठकर अपने कमरे में भी कैद कर सकते हैं.

काशी का नया कलेवर (Photo Credit : ETV Bharat)

दरअसल, बनारस यहां का जायका और आवाभगत पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यही वजह है कि जैसे ही आप बनारस में एंट्री करते हैं यहां की जिंदादिली आपको इसके रंग में रंग देती है. यही नहीं उस जिंदा दिली में यहां के लोग आपके यहां के पान,चाय, लस्सी, कचौड़ी के स्वाद से भी रूबरू कराते हैं. अब जब बनारस में रोपवे चलने जा रहा है तो ऐसे में आप आसमान से भी बनारस को निहार सकेंगे.

बनारस के घाट को देखेंगे और जब आप आसमान से बनारस को देखेंगे तो आपको नीचे खड़ा बनारसी नहीं, बल्कि बनारसियों का छत रंग-बिरंगे पलटे और जबरदस्त जिंदादिली के साथ आपका स्वागत करेगा. इस स्वागत को मूर्त रूप देने का काम बनारस का नगर निगम कर रहा है.

नगर निगम ने बनारस की संस्कृति से सैलानियों को जोड़ने के लिए चुनिंदा इमारत की छतों को कैनवास में तब्दील करने की योजना तैयार कर ली है. जिसका नाम काशी टेरेस आर्टवर्क प्रोजेक्ट दिया गया है. जिसमें 11,120.34 वर्ग मीटर में आर्ट वर्क को तैयार किया जाएगा.

टेरेस आर्टवर्क प्रोजेक्ट में गंगा नदी के घाट, जलीय जीव, पारंपरिक गंगा की पहचान डॉल्फिन, बनारस की चाय, कचौड़ी, यहां का पान रिक्शा सब कुछ नजर आएगी. इस कैनवस को ऐसे तैयार किया जाएगा. जिसमें न सिर्फ रोपवे से बनारस घूमने वाले पर्यटक, बल्कि यदि आप आसमान में हवाई जहाज से भी सफर कर रहे हैं तो आप अपनी खिड़की से बनारस के इस कलरफुल पैलेट की तस्वीर को खींच सकेंगे.

रोपवे का किराया. (Photo Credit : ETV Bharat)

अलग-अलग स्थान पर तैयार होगी थीमबेस पेंटिंग : नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि परियोजना के लिए सबसे प्रमुख हिस्सा रोपवे मार्ग की इमारत की छतों को लिया गया है. जिसमें आठ अलग-अलग इमारत की छतों को मिलाकर के ही पेंटिंग को प्रस्तावित किया गया है. उसके बाद नारिया तिराहे की इमारत, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद की दीवारों के बेस को भी इस परियोजना में शामिल किया गया है. लगभग 1.02 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र को आर्ट करने की तैयारी है.

जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव के अनुसार काशी की पहचान के लिए शहर की छतों और दीवारों को पारंपरिक विषयों के साथ अत्याधुनिक कला को जोड़ा जाएगा. इसमें बनारस के पान भी होंगे. बनारस का घाट भी होगा, यहां का रिक्शा, यहां का ऑटो, यहां की कचौड़ी और यहां का चाय सब कुछ शामिल होगा. इसका उद्देश्य शहर की पहचान को बनाए रखने के साथ पर्यटन और संस्कृति से लोगों को जोड़ना है.

बनारस की छतों का दृश्य. (Photo Credit : ETV Bharat)

बनारस के लोग भी उत्साहित : नए प्रोजेक्ट को स्थानीय लोग भी उत्साहित हैं. शिवाला के रहने वाले विकास कहते हैं कि जब कोई भी बनारस आवेला तो एकदम बनारसी अंदाज में हम लोग उह लोगन से मिली ला तो काहे नहीं हमार छत भी लोगन से मिली. अगर एह तरीके के योजना शुरू गयल हौ तो इकर मतलब है कि अब बनारस के छत का भी लोग सेल्फी लेहियन.

बनारस के भेलूपुर में रहने वाले राहुल कहते हैं कि हम तो सोचते ही नहीं थे कि कभी बनारस के छत पर इस तरीके का डिजाइन भी बनेगा. यह दिखने में जितना रंग बिरंगा लग रहा है. बन जाएगा तो उतना अच्छा रहेगा. यह हमारे बनारस को एक नया पहचान भी दे देगा. अब वहां के लोग सिर्फ घाटों पर ही नहीं लोगों के छतों पर भी जाकर के सेल्फी लेंगे और यह नई पहल हम सभी लोगों को बहुत पसंद आ रही है.

संबंधित ख़बरें

October 5, 2026 at 3:57 PM IST

October 5, 2026 at 3:40 PM IST

October 5, 2026 at 3:24 PM IST

October 5, 2026 at 3:11 PM IST

स्रोत: यह सामग्री ETV Bharat द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/smart-banaras-kashi-flourishing-with-new-style-of-hospi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें