संरक्षा-यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें अफसर
Varanasi News: वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के AGM विनोद कुमार शुक्ल ने बनारस कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री शिकायतों के त्वरित निपटारे, सुरक्षा मानकों का पालन और स्वच्छता पर जोर दिया। डिपो में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का जायजा लिया। सेवाओं में सुधार और यात्रियों की संतुष्टि को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
Varanasi News: वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) विनोद कुमार शुक्ल ने बुधवार को बनारस कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने ‘रेल मदद’ से प्राप्त शिकायतों, प्रस्तावित वंदेभारत शेड और पिट लाइन निर्माण की प्रगति भी जानी। अफसरों को काम में तेजी लाने, यात्री शिकायतें तत्काल निपटाने तथा संरक्षा-सुविधा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने डिपो में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री भी देखी। उसकी कार्यप्रणाली, मशीनों की कार्यक्षमता और लिनेन धुलाई प्रक्रिया का जायजा लिया। कहा कि लिनेन की धुलाई में गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों से कोई समझौता न किया जाए। मशीनों के बेहतर रखरखाव पर जोर दिया। कर्मचारियों को हिदायत दी कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त लिनेन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं। इससे उनकी संतुष्टि बढ़ेगी。
‘रेल मदद’ पर मिलीं शिकायतें तत्काल निपटाएं
एजीएम ने मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के साथ भारतेंदु सभागार में ‘रेल मदद’ पर प्राप्त यात्री परिवादों, चिकित्सीय सहायता एवं दिव्यांगजन सहायता संबंधी मामलों की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, नियमित निगरानी और निर्धारित समय सीमा में समाधान का निर्देश दिया। कहा कि यात्री सेवाओं में निरंतर सुधार और उनकी संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस मौके पर एडीआरएम (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, एडीआरएम (इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सीएंडडब्ल्यू) अभिषेक राय, सीनियर डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव, सीनियर डीएससी पंकज चुघ, सीनियर डीओएम बलेंद्र पाल, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक याद उपस्थित रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦AGM ने बनारस कोचिंग डिपो का निरीक्षण कब किया?−
AGM विनोद कुमार शुक्ल ने बुधवार को बनारस कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया।
✦प्राथमिकता के आधार पर यात्रियों को क्या उपलब्ध कराने की बात की गई?+
✦‘रेल मदद’ पर कितनी शिकायतों की समीक्षा की गई?+
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-inspection-of-banaras-coaching-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी, 50 सेक्टर में बंटा शहर, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
भीड़भाड़ और लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर गुजरेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक