संविवि में क्षय रोगियों को बांटी पोषण पोटली
Varanasi News: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में क्षय रोगियों को पोषण पोटली बांटी गई। कार्यक्रम में कुलसचिव राकेश कुमार ने भारतीय संस्कृति में सेवा के महत्व पर जोर दिया और बताया कि टीबी मुक्त भारत का संकल्प तभी पूर्ण होगा जब समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।
Varanasi News: वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को क्षय रोगियों को पोषण पोटली बांटी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव राकेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा ही मानवता का सर्वोच्च धर्म है। किसी पीड़ित के जीवन में पोषण, विश्वास और आत्मीयता का संचार करना केवल सहायता नहीं, बल्कि लोकमंगल की सच्ची साधना है। टीबी मुक्त भारत का संकल्प तभी पूर्ण होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी जिम्मेदारी और सहभागिता सुनिश्चित करेगा। नोडल अधिकारी प्रो. विधु द्विवेदी ने संचालन किया। इस दौरान प्रो. हीरक कान्ति चक्रवर्ती, डॉ रविशंकर पाण्डेय, डॉ. रानी द्विवेदी, पीआरओ शशीन्द्र मिश्र, डॉ. कंचन मिश्रा की खास मौजूदगी रही।
स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-nutritional-kits-distributed-to
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-nutritional-kits-distributed-to
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
विद्यापीठ के स्टूडेंट्स लगाएंगे उद्योग
'सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र': वाराणसी में शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन में सीएम का हमला; बोले...
वाराणसी में गरजेंगे सीएम योगी : संस्कृत विश्वविद्यालय में जनसभा, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी जीत का महामंत्र