सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

Special Celebrations in Kashi, 76-Litre Milk Abhishek and Bike Rally Planned | PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में खास पूजा-अर्चना, CM योगी और राजनाथ सिंह ने की लंबी उम्र की कामना | News Track in Hindi

Special Celebrations in Kashi, 76-Litre Milk Abhishek and Bike Rally Planned | PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में खास पूजा-अर्चना, CM योगी और राजनाथ सिंह ने की लंबी उम्र की कामना | News Track in Hindi
तस्वीर: newstrack.com

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई और उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। इस दौरान मां गंगा का 76 लीटर दूध से अभिषेक भी किया गया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह काशी पहुंचे। दोनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की और प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना की।

कई बड़े नेता काशी पहुंचे

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में कई बड़े नेता भी शामिल हुए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी भी इस मौके पर मौजूद रहे। काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के जलाभिषेक के बाद सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही बाइकर्स को लड्डू भी बांटे गए। काशी में आज बाइक रैली भी निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां पूरी होने की बात कही गई है।

गंगा का 76 लीटर दूध से अभिषेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर मां गंगा का 76 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। इस आयोजन के जरिए पीएम मोदी के जन्मदिन को खास तरीके से मनाया गया। काशी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ लोगों के बीच भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

केक काटकर मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केक भी काटा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केक काटा और वहां मौजूद लोगों के बीच केक बांटा। इस दौरान जन्मदिन के मौके पर मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला।

चिराग पासवान ने दी पीएम मोदी को शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। उनकी सोच देश को विकास की राह पर आगे लेकर जाने की है।'

बाइक रैली के लिए तैयार हैं नौजवान

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर काशी में बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर मंत्री अनिल राजभर ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'बाइक रैली की तैयारी पूरी है। रक्षा मंत्री जी आ चुके हैं। अभी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आने वाले हैं, चिराग पासवान जी आने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी का भी आगमन होने जा रहा है। हमारे नौजवान बाइक पर सवार होकर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र उनके कर्मस्थली से उनकी जन्मस्थली को प्रस्थान करने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं।'

स्रोत: यह सामग्री newstrack.com द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://newstrack.com/uttar-pradesh/varanasi/pm-modi-76th-birthday-kashi-yogi-adityanath-r
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें