सुविधा: वाराणसी में बुनकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, मंत्री सुरेश खन्ना ने नियमित जांच पर दिया जोर
सुविधा: वाराणसी में बुनकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, मंत्री सुरेश खन्ना ने नियमित जांच पर दिया जोर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 16 Sep 2026 04:18 PM IST
वाराणसी में मंत्री सुरेश खन्ना ने बुनकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर सीआईआई के सहयोग से आयोजित किया गया है। मंत्री ने कहा कि कार्य करते समय बुनकरों को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनके स्वास्थ्य के लिए सरकार गंभीर है।
मंत्री सुरेश खन्ना ने बुनकर स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को लोहता में निशुल्क बुनकर स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर बुनकर समुदाय के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच को आवश्यक बताया। मंत्री खन्ना ने कहा कि कार्य करते समय बुनकरों को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
यह शिविर सीआईआई (कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) के सहयोग से आयोजित किया गया है। मंत्री ने इसे प्रधानमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुनकर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने जानकारी दी कि वाराणसी में एक लाख से अधिक बुनकर हैं।
खन्ना ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 83 मेडिकल कॉलेज स्थापित हैं। मंत्री ने बुनकरों से बिना किसी संकोच के इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपस्थित सभी बुनकरों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/minister-suresh-khanna-inaugurated-health
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...