स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें बुनकर परिवार
Varanasi News: वाराणसी में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बुनकरों को अपनी स्वास्थ्य की प्रतियां रखना चाहिए। उन्होंने सीआईआई द्वारा आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया, जिसमें 220 बुनकरों और उनके परिवारों ने स्वास्थ्य जांच कराई। यह पहल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए की गई है।
Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सूबे के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बुनकर अपने हुनर से दुनिया में बनारस का नाम रोशन कर रहे हैं। बुनकरों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए और नियमित रूप से जांच करानी चाहिए। लोहता में बुधवार को सीआईआई की ओर से वाराणसी हेल्दी वीवर्स इनिशिएटिव के तहत पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने यह बात कही। पहले दिन 220 बुनकरों एवं उनके परिजनों ने शिविर में स्वास्थ्य जांच कराई। फिजिशियन, नेत्ररोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग, दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ से बुनकरों व परिजनों ने परामर्श लिया। सीआईआई नॉर्दर्न रीजन के वाइस चेयरमैन विनम्र अग्रवाल ने कहा कि वाराणसी के बुनकर समुदाय और उनके परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से यह शुरुआत की गई है।
इस दौरान डीएम सत्येंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. एनपी सिंह, सीआईआई सेंटर फॉर हेल्थ के चेयरमैन डॉ. रणदीप गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-health-camp-for-weavers-in-vara
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...