उद्घाटन के लिए स्लीपर वंदेभारत तैयार, कल शाम रवाना करेंगे सीएम, रेलमंत्री
वाराणसी। वाराणसी से नई दिल्ली तक चलने वाली देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत उदघाटन के लिए तैयार है। लोहता यार्ड में खड़ी ट्रेन को 31 अक्तूबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस स्टेशन से शाम 4 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम और पुलिस आयुक्त ने बनारस स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन से जानकारी भी ली। वाराणसी से नई दिल्ली तक ट्रेन का नंबर 27421 जबकि नई दिल्ली से वाराणसी का नंबर 27422 है। वाराणसी से रात 8.50 बजे से चलकर अगले दिन सुबह 6.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से वापसी में रात 9.40 बजे चलकर वाराणसी में 7.10 बजे आएगी। इधर, बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर मंच बनाने के साथ ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बनारस स्टेशन पर 10 ट्रेनों का बदला प्लेटफॉर्म, एक नंबर से चलेगी
बनारस स्टेशन पर दो दिन तक 10 ट्रेनों को बदले प्लेटफॉर्म से चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से इसके पीछे प्रशासनिक वजह बताया गया है। 30 अक्तूबर को प्लेटफॉर्म 8 से चलने वाली 12559 शिवगंगा को 7 नंबर से चलाया जाएगा। 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 22586 गांधीनगर कैपिटल से बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन 6 नंबर से होगा। 15103 गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 की जगह 1 से चलेगी। दूसरे दिन 31 अक्तूबर को 22535 रामेश्वरम-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 26506 बनारस-खजुराहो वंदेभारत ट्रेन का संचालन 8 नंबर की जगह 3 से होगा। 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म 8 की जगह 5 नंबर किया गया है। 20176 आगरा कैंट बनारस वंदेभारत और 20175 बनारस आगरा कैंट बनारस वंदेभारत भी 8 की जगह 1 नंबर से चलेगी। रेलवे की ओर से यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले प्लेटफॉर्म की जानकारी लेने की अपील की गई है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/sleeper-vande-bharat-ready-for-inaugurati
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का 98% काम पूरा: 2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी,जय शाह और राजीव शुक्ला जल्द ही करें...
ऊपर सिक्स लेन रोड, नीचे फोर लेन रेल लाइन, गंगा में बनेगा सबसे हाईटेक ब्रिज, पश्चिम बं...
ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम