उन्नाव के आदित्य शुक्ला वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा में: पीएम मोदी के 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर निकली ...
उन्नाव निवासी आदित्य शुक्ला को ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ में शामिल होने का मौका मिला है। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा थी। इस खबर से शहर में खुशी का माहौल है।
काशी की पवित्र धरती से शुरू हुई इस यात्रा का मकसद सेवा, श्रद्धा और राष्ट्रसमर्पण का संदेश फैलाना है। इस यात्रा के जरिए 25 साल की जनसेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को सम्मान देते हुए राष्ट्रनिर्माण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
आदित्य शुक्ला ने बताया कि काशी से वडनगर तक की इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद गौरव और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि मां गंगा का आशीर्वाद और बाबा विश्वनाथ की कृपा लेकर राष्ट्रसेवा के इस संकल्प में शामिल होना उनके लिए एक यादगार अनुभव है।
आदित्य के इस यात्रा में शामिल होने की खबर मिलने के बाद उनके जानने वालों, समर्थकों और शहर के लोगों में खुशी है। लोगों ने इसे उन्नाव के लिए भी गर्व का मौका बताया है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/unnao/bichhia/news/unnao-aditya-shukla-varanas
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...