सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वडनगर-काशी यात्रा का स्वागत, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जताया आभार: पीएम मोदी के जीवन-सफर को समर्पित यात्रा म...

वडनगर-काशी यात्रा का स्वागत, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जताया आभार: पीएम मोदी के जीवन-सफर को समर्पित यात्रा म...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

वडनगर-काशी यात्रा का स्वागत, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जताया आभार:पीएम मोदी के जीवन-सफर को समर्पित यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जेवर16 घंटे पहले

गुजरात के वडनगर से काशी (वाराणसी) तक निकाली जा रही यात्रा का मंगलवार शाम 6 बजे जहांगीरपुर कस्बे में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह से स्वागत किया।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन-सफर, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से लोगों को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वडनगर और काशी प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ी खास जगहें हैं।

गुजरात के वडनगर से काशी (वाराणसी) तक निकाली जा रही यात्रा का मंगलवार शाम 6 बजे जहांगीरपुर कस्बे में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने स्वागत किया।

यात्रा के जरिए सेवा, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रहित का संदेश आगे बढ़ाया जा रहा है। विधायक ने जहांगीरपुर में यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का यह उत्साह क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द को दिखाता है।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/gautambudh-nagar/jewar/news/vadnagar-kashi-yat
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें