सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वडनगर से काशी तक सेवा का संगम पीएम मोदी के 25 वर्ष बेमिसाल

वडनगर से काशी तक सेवा का संगम पीएम मोदी के 25 वर्ष बेमिसाल
तस्वीर: Tarun Mitra

रामनगर/बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प बाइक यात्रा शनिवार को रामनगर पहुंची। यह यात्रा पीएम की जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से कर्मभूमि काशी तक सेवा, निष्ठा और समर्पण के 25 वर्षों का संदेश लेकर निकली है।

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

रामनगर विधानसभा 267 की भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा ने रानीबाजार में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक यात्रा का इंतजार किया। कलश के साथ यात्रा के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अल्का मिश्रा ने यात्रा में शामिल 64 बाइक सवारों को अंगवस्त्र भेंट कर और फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

अल्का मिश्रा ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ बाइक यात्रा नहीं, बल्कि जनसेवा, राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के संकल्प की यात्रा है। वडनगर से काशी तक का यह जुड़ाव सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और युवा जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। यह यात्रा 7 अक्टूबर को वाराणसी में समाप्त होगी। इस अवसर पर उमेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विनय प्रकाश मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि अल्लापुर बृजेश शर्मा, विजय मिश्रा, रमेश पाल, अनिल मिश्रा, हरिकिशन विश्वकर्मा, सुरेश तिवारी, पूजा पाल, शबनम वर्मा, मोनिका मिश्रा, सर्वेश कुमारी मिश्रा, अवधेश रमन गुप्ता, रवि शुक्ला, सुशील शुक्ला, राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना रामनगर के उप निरीक्षक ललित कुमार सहित तमाम पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

ताज़ा खबर हिंदी

स्रोत: यह सामग्री Tarun Mitra द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.tarunmitra.in/state/uttar-pradesh/confluence-of-service-from-vadnagar-to-kashi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें