सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा का दिल्ली में भव्य स्वागत, BJP नेताओं ने किया अभिनंदन

वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा का दिल्ली में भव्य स्वागत, BJP नेताओं ने किया अभिनंदन
तस्वीर: Jagran

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मस्थल गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा यात्रा सोमवार को दिल्ली पहुंची। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

गुरुग्राम के रास्ते दिल्ली की सीमा पर यात्रा के पहुंचने पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी व कमलजीत सहरावत के साथ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल गिहारा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत चौधरी, प्रदेश भाजपा मंत्री रोहित चहल आदि ने स्वागत किया।

उनके साथ यात्रा राष्ट्रपति बाडीगार्ड मैदान पहुंची जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सभी यात्रियों का अभिनंदन किया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत नरेन्द्र मोदी सरकार विभिन्न योजनाओं के निमित वृक्षारोपण किया गया।

पीएम के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है देश

मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का इस यात्रा से बेहतर कोई और उदाहरण नहीं हो सकता।

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी, भाजपा वीडी शर्मा, दिल्ली भाजपा के सह प्रभारी जमयांग सेरिंग नामग्याल, सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा आदि उपस्थित थे।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-vadnagar-varanasi-seva-yatra-receives-grand-we
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें