वडनगर से वाराणसी तक 250 बाइक का काफिला: PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो निकालेगा बाइक रैली,27 सितंबर को मथुरा पहुंचेगी यात्रा
भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं बृज क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र भाटी ने बताया यात्रा 27 सितंबर को मथुरा पहुंचेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा निकाली जाएगी। करीब 250 बाइकों के काफिले वाली यह यात्रा प्रधानमंत्री की जन्मभूमि बड़नगर से कर्मभूमि वारा
.
यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सेवा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना है। इसके साथ ही बड़नगर और वाराणसी के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जुड़ाव का संदेश भी दिया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं बृज क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र भाटी ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं बृज क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र भाटी को स्मृति चिह्न देते स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता
दोनों दिशाओं से निकलेगा बाइक काफिला
नरेंद्र भाटी ने बताया कि बड़नगर और वाराणसी को जोड़ने वाली यात्रा दोनों दिशाओं से प्रस्तावित है। बड़नगर से बाइक सवार वाराणसी के लिए रवाना होंगे, जबकि वाराणसी से भी एक यात्रा बड़नगर की ओर जाएगी।
बड़नगर से 10 पवित्र नदियों का जल वाराणसी ले जाया जाएगा। वहीं वाराणसी से मां गंगा का जल बड़नगर लाया जाएगा। बड़नगर पहुंचने के बाद विभिन्न पवित्र नदियों के जल से जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस पहल के जरिए देश की अलग-अलग सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को एक सूत्र में जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।
युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन युवाओं के लिए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है। उनके मुताबिक, यात्रा के जरिए युवाओं को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को समर्पित है। साथ ही युवाओं में राष्ट्रभाव जागृत करने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है
मांट और गोवर्धन में होंगे पड़ाव
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि 27 और 28 सितंबर को मथुरा जिले में यात्रा का विशेष स्वागत किया जाएगा। मांट और गोवर्धन विधानसभा क्षेत्रों में इसके पड़ाव तय किए गए हैं।
इन स्थानों पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत करेंगे। पड़ाव के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद भी होगा। इसमें यात्रा के उद्देश्य और उसके संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी।
तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया मंथन
बैठक में यात्रा को सफल बनाने के लिए स्वागत कार्यक्रमों की व्यवस्था, तैयारियों को गति देने और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह प्रधान, ललित गौतम, महामंत्री आकाश चौधरी, मंत्री मनोज ठाकुर सौनोठ, अंकुर गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, बृजेश अहेरिया, प्रणय पाराशर, वत्सल भाटिया, राहुल राजावत, शशांक शर्मा, पवन शर्मा, पुष्पेंद्र सिकरवार, संजीव गुलाटी, दिलीप राघव, प्रवीण चौहान, रामू गुर्जर, दिनेश चौधरी, धर्मेश नौहवार आदि मौजूद रहे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/mathura/news/pm-modi-25-years-public-life-bjym
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
दो लाख आंगनबाड़ी सेंटर्स को अपग्रेड कर रही सरकार : अन्नपूर्णा
वाराणसी में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम, CM योगी समेत कई बड़े नेता हुए शामिल
काशी में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ - 'प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दो-दो यूनिफार्म देगी सरकार'