सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वड़नगर से वाराणसी: साइकिल यात्रियों से PM मोदी बोले - पगड़ी को हेलमेट न समझें, सुरक्षित रहें

वड़नगर से वाराणसी: साइकिल यात्रियों से PM मोदी बोले - पगड़ी को हेलमेट न समझें, सुरक्षित रहें
तस्वीर: news75.com

वड़नगर से वाराणसी: साइकिल यात्रियों से PM मोदी बोले - पगड़ी को हेलमेट न समझें, सुरक्षित रहें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वड़नगर से वाराणसी तक साइकिल यात्रा कर रहे सेवा यात्रियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को न केवल प्रोत्साहित किया, बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण नसीहत भी दी।

पगड़ी और हेलमेट पर पीएम की खास टिप संवाद के दौरान पीएम मोदी का ध्यान यात्रियों द्वारा पहनी गई भगवा पगड़ियों पर गया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या ये ग्रामीणों द्वारा भेंट की गई हैं। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा के प्रति सतर्क करते हुए कहा, पगड़ी को हेलमेट न समझें। गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। पीएम ने ग्रामीणों के गर्मजोशी भरे स्वागत और उनके आतिथ्य सत्कार की भी जमकर सराहना की।

अनुभवों का अनमोल खजाना है यह यात्रा पीएम ने कहा कि साइकिल यात्रा के दौरान जो अनुभव मिल रहे हैं, वे अमूल्य हैं। उन्होंने युवाओं से कहा, भारत की विशालता और उसकी विविधता को केवल किताबों से नहीं सीखा जा सकता। जब आप गांवों में जाते हैं, वहां की परंपराओं और बोलियों से जुड़ते हैं, तो वह अनुभव आपको नई ऊर्जा देता है। इसे पूरी तरह जिएं, यह आपके जीवन का अनमोल खजाना है।

योजनाओं का असली अर्थ: अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सरकारी योजनाओं पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये केवल धन खर्च करने का माध्यम नहीं हैं। जब कोई योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है, तो वह उनके जीवन में नई शुरुआत लेकर आती है। उन्होंने सेवा यात्रियों को सीख दी कि उन्हें केवल राजनीतिक लाभ या वोट बैंक से ऊपर उठकर समाज में वास्तविक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।

गांधी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान मोदी ने महात्मा गांधी के जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि वे केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने कहा कि हमें भी समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ निरंतर काम करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियों को सम्मान देने पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति में ये सेवा भाव समाहित होना चाहिए कि वे उन लोगों के योगदान को सराहें जो समाज की स्वच्छता के लिए खुद को समर्पित करते हैं।

*

स्रोत: यह सामग्री news75.com द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://news75.com/report/102072369996124043/final
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें