वाराणसी 25 को आएंगे पीएम मोदी: मिल का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, एसपीजी ने संभाला मोर्चा
मिर्जामुराद के खोचवां गांव (रूपापुर) में हाइवे किनारे बने अरविंद मिल का भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मिल से 650 मीटर दूर बन रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीपैड को भी देखा। नायब तहसीलदार संग्राम सिंह ने बताय
25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी इस मिल का लोकार्पण करेंगे। एसपीजी ने मिल की सुरक्षा संभाल ली है और हर जगह बारीकी से जांच चल रही है। अरविंद मिल के चीफ मैनेजर अनुज शर्मा ने बताया कि कंपनी में आसपास के गांवों की करीब एक हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को करीब 11 बजे पहुंचेंगे और 30 मिनट कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे मिल में काम कर रही महिलाओं से बातचीत भी करेंगे।
पीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। रास्ते ठीक किए जा रहे हैं, सफाईकर्मी हाईवे से गांवों तक सफाई कर रहे हैं। एनएचएआई नालों व अन्य जगहों की रंगाई-पुताई करा रहा है। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
निरीक्षण के दौरान जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', सौरभ सिंह, अमित सिंह 'पीयूष' और ओपी पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/gaura/news/pm-modi-varanasi-visit-arv
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी-दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, 31 अक्टूबर को शुरू हो सकती है ट्रेन
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 25 अक्टूबर को जारी होगी? वाराणसी में पीएम मोदी का कार्यक्रम
व्यापारियों से मिले व्याजपा अध्यक्ष: वाराणसी के बाजारों में जानी समस्याएं, सरकार तक बात पहुंचाने का दिया आश...