वाराणसी: अक्टूबर में गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क:धर्म और संस्कृति की नगरी काशी अब खेल जगत में भी नया इतिहास रचने जा रही है। वाराणसी के गंजारी में करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब आधिकारिक क्रिकेट मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस भव्य स्टेडियम का लोकार्पण कराने की तैयारियां जोरों पर हैं।
इसके बाद इसी साल दिसंबर में काशी की धरती पर पहली बार आधिकारिक घरेलू क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, नए साल में जनवरी 2027 में होने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL) के कुछ मैचों की मेजबानी भी वाराणसी को मिल सकती है।
दिसंबर में खेले जाएंगे कूच बिहार ट्रॉफी U-19 के दो मुकाबले
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने गंजारी स्टेडियम को 'कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19' के दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी सौंपी है:
इसके तुरंत बाद 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL) के वेन्यू में वाराणसी को शामिल करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
डमरू, त्रिशूल और काशी के घाटों की थीम पर बना स्टेडियम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2023 को इस स्टेडियम की आधारशिला रखी थी। इसकी वास्तुकला पूरी तरह से शिव नगरी काशी की सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरित है:
30 हजार दर्शक क्षमता और डे-नाइट मैच की सुविधा
बीसीसीआई (BCCI) की टीम द्वारा मैदान, पिच और अन्य तकनीकी सुविधाओं का गहन निरीक्षण पूरा किया जा चुका है। निर्माण एजेंसी अक्टूबर में ही स्टेडियम को UPCA को हैंडओवर कर देगी, जिसके पहले अभ्यास और मैत्री मैच आयोजित किए जाएंगे।
लगभग 30,000 दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम पूरी तरह से डे-नाइट अंतरराष्ट्रीय मैचों के मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। अब तक पूर्वांचल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के लिए विकल्प सीमित थे, लेकिन गंजारी स्टेडियम के शुरू होने से वाराणसी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक मजबूत केंद्र बनकर उभरेगा।
मूल लिंक: https://bhadainimirror.com/amp/varanasi/varanasi-pm-modi-to-inaugurate-ganjari-internation
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...