वाराणसी-दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, 31 अक्टूबर को शुरू हो सकती है ट्रेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी तेज हो गई है. इस ट्रेन का संभावित रूट और समय सारिणी तय कर ली गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी तेज हो गई है. इस ट्रेन का संभावित रूट और समय सारिणी तय कर ली गई है. इसका शुभारंभ 31 अक्टूबर को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हो सकता है. इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं. शुरुआत में ट्रेन को विशेष सेवा के रूप में चलाए जाने की संभावना है. हालांकि, नियमित संचालन कब से शुरू होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. फिलहाल देश में जम्मू से श्रीनगर के बीच स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चल रही है.
प्रयागराज और कानपुर में भी रुकेगी ट्रेन
वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी होगा. दोनों स्टेशनों पर ट्रेन के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं. वाराणसी से नई दिल्ली के बीच पहले से ही दो वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं. देश की पहली वंदेभारत ट्रेन भी इसी मार्ग पर शुरू हुई थी. अब स्लीपर वंदेभारत शुरू होने से रात में सफर करने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिल सकता है.
जानिए ट्रेन का संभावित समय
प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, नियमित सेवा शुरू होने के बाद ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। शनिवार को इसका संचालन नहीं होगा.
वाराणसी से नई दिल्ली की ओर
- वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी.
- प्रयागराज रात 10:35 बजे पहुंचेगी.
- प्रयागराज में पांच मिनट रुकने के बाद कानपुर के लिए रवाना होगी.
- अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
नई दिल्ली से वाराणसी की ओर
- नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होगी.
- अगले दिन सुबह 4:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.
- सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
यह समय सारिणी फिलहाल प्रस्तावित है. नियमित सेवा की शुरुआत और अंतिम समय की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक घोषणा के बाद होगी.
ट्रेन में होंगे 16 कोच, 823 यात्री कर सकेंगे सफर
स्लीपर वंदेभारत ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. इनमें अलग-अलग श्रेणियों के यात्रियों के लिए सोने की सुविधा उपलब्ध होगी. ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के सफर करने की क्षमता होगी.
कोच का विवरण इस प्रकार है:
- तीन टियर वातानुकूलित श्रेणी: 11 कोच, जिनमें 611 यात्री सफर कर सकेंगे.
- दो टियर वातानुकूलित श्रेणी: चार कोच, जिनमें 188 यात्रियों की जगह होगी.
प्रथम श्रेणी वातानुकूलित: एक कोच, जिसमें 24 यात्री सफर कर सकेंगे.
नियमित संचालन की तारीख का इंतजार
वाराणसी और नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदेभारत शुरू होने से रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है हालांकि, ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख और अंतिम समय सारिणी को लेकर रेलवे की आधिकारिक सूचना का इंतजार है.
मूल लिंक: https://www.newsnationtv.com/states/uttar-pradesh/sleeper-vande-bharat-train-to-run-betwee
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी 25 को आएंगे पीएम मोदी: मिल का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, एसपीजी ने संभाला मोर्चा
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 25 अक्टूबर को जारी होगी? वाराणसी में पीएम मोदी का कार्यक्रम
व्यापारियों से मिले व्याजपा अध्यक्ष: वाराणसी के बाजारों में जानी समस्याएं, सरकार तक बात पहुंचाने का दिया आश...