शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन कानपुर-प्रयागराज से भी गुजरेगी, जानें स्टॉपेज, किराया से लेकर टाइमिंग तक सब कुछ

Varanasi Delhi Vande Bharat Route : उत्तर प्रदेश और देश के रेल यात्रियों के लिए एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है. दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से देश के दूसरे और यूपी के पहले वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हाईस्पीड ओवरनाइट ट्रेन के लिए 27 अक्टूबर 2026 से टिकट बुकिंग शुरू हो सकती है. यह ट्रेन वाराणसी से चलकर प्रयागराज और कानपुर के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी. अब तक देश में वंदे भारत ट्रेनें केवल चेयरकार यानी बैठकर यात्रा करने वाली फॉर्मेट में ही चलती थीं, लेकिन अब यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है.

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू होने वाली यह नई स्लीपर ट्रेन उन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी जो शाम को वाराणसी से सवार होकर अगली सुबह तड़के सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचना चाहते हैं. हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन संभावित शेड्यूल और तैयारियों को देखते हुए यात्रियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की संभावना है.

अनुमानित किराया और बेस फेयर

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: रेलवे की ओर से तय किए गए प्रति किलोमीटर बेस फेयर के आधार पर वाराणसी से नई दिल्ली का अनुमानित कुल किराया यानी सुपर फास्ट चार्ज, जीएसटी और कैटरिंग मिलाकर इस प्रकार रह सकता है. 

क्लास प्रति किमी बेस फेयर अनुमानित कुल किराया पारंपरिक एक्सप्रेस से अंतरथर्ड एसी (3AC)2.40 रुपये2,050 रुपये से 2,150 रुपयेलगभग 1,000 रुपये से 1,050 रुपये ज्यादा सेकंड एसी (2AC)3.10 रुपये  2,550 रुपये से 2,650 रुपयेलगभग 1,075 रुपये से 1,115 रुपये ज्यादाफर्स्ट एसी (1AC)3.80 रुपये3,150 रुपये से 3,250 रुपये  प्रीमियम कंफर्ट के साथ आधुनिक अनुभव

संभावित टाइमटेबल और रूट 

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन रात के समय सफर तय करेगी, ताकि यात्री सुबह समय पर अपने मंजिल तक पहुंच सकें. 

 ट्रेन संख्या 7421 वाराणसी से नई दिल्ली 

  •  वाराणसी से रवानगी: रात 8:50 बजे

प्रयागराज

  • आमद: 10:35 बजे 
  • रवानगी : 10:40 बजे

कानपुर सेंट्रल

  • आमदः रात 12:20 बजे 
  • रवनगीः  12:45 बजे

नई दिल्ली

  • आमद: अगली सुबह 6:55 बजे

ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से वाराणसी 

  • रवानगी: रात 9:40 बजे
  • आमद सुबह 4:45 बजे 
  • रवानगीः  4:50 बजे

वाराणसी 

  1. आगमन: सुबह 6:45 बजे
  2. ट्रेन की संरचना और कोच क्षमता 

वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस अत्याधुनिक सुविधाओं और LHB कोचों से लैस होगी. इस ट्रेन में कुल 16 एलएचबी एसी कोच होंगे. इसमें एक फर्स्ट एसी (1AC), 4 सेकंड एसी (2AC) और 11 थर्ड एसी (3AC) कोच शामिल किए जाएंगे. यह ट्रेन एक फेरे में लगभग 823 यात्रियों को एक साथ लेकर चल सकेगी. ट्रेन का रखरखाव वाराणसी में किया जाएगा, जबकि रास्ते में प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर वाटर रिफिलिंग की सुविधा होगी.

स्रोत: यह सामग्री NDTV India द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://ndtv.in/utility-news/varanasi-delhi-vande-bharat-sleeper-train-route-timing-ticket
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें