वाराणसी एयर शो: अमेठी के सुबोध दीक्षित को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी के सामने करेंगे 'विंग्स ओवर गंगा' की कमेंट्री
सुबोध दीक्षितडॉ. आशीष कुमार त्रिपाठी, अमेठी: भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर गंगा तट पर आयोजित होने जा रहे भव्य एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' में अमेठी का मान पूरे देश में ऊंचा हो रहा है। वायुसेना के जाने-माने एयर ट्रैफिक कंट्रोल ऑफिसर और अमेठी की कोरवा स्थित इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) में उप महाप्रबंधक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित (सेवानिवृत्त) को इस ऐतिहासिक आयोजन का ऑफिशियल कमेंटेटर नियुक्त किया गया है।
25 अक्टूबर को होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और लाखों दर्शक मौजूद रहेंगे, जिनके सामने वायुसेना के शौर्य का सीधा आंखों देखा हाल स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित की गूंजती आवाज में सुनाई देगा। सेंट्रल एयर कमांड, बमरौली (प्रयागराज) के कमांड पीआरओ ग्रुप कैप्टन आर.के. यादव ने पत्र भेजकर उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए आमंत्रित किया है।
आसमान में दिखेगा अद्भुत पराक्रम
वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर आयोजित हो रहे इस तीन दिवसीय भव्य एयर शो में देश के 12 वायुसेना और नौसेना अड्डों से लगभग 100 विमान हिस्सा ले रहे हैं।शामिल प्रमुख विमान
शौर्य के इस महाकुंभ में 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और 1 ऐतिहासिक (हार्वर्ड) विमान अपनी ताकत का अहसास कराएंगे।घातक फाइटर जेट्स और हेलिकॉप्टर्स
आसमान में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस, मिराज-2000, मिग-29 और जगुआर जैसे फाइटर जेट्स गरजेंगे। वहीं, चिनूक, प्रचंड (LCH), अपाचे, ALH ध्रुव, कामोव-31, चेतक और Mi-17 V5 आसमान में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा थल सेना के ALH और नौसेना के P-8I व कामोव-31 भी इस शो का हिस्सा हैं।एयर शो के मुख्य आकर्षण भव्य आगाज
शो की शुरुआत तीन सूर्यकिरण विमानों के 'वी' (V) शेप फॉर्मेशन और तिरंगे धुएं के साथ होगी।पुष्पवर्षा और स्लिदरिंग
गंगा नदी के ठीक ऊपर चेतक हेलीकॉप्टर्स 'गंगा' फॉर्मेशन बनाकर भव्य पुष्पवर्षा करेंगे। थल सेना और वायुसेना के ALH मार्क-III हेलीकॉप्टर्स द्वारा जांबाज 'स्लिदरिंग ऑपरेशन' का रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा।फ्लाईपास्ट और करतब
C-17 ग्लोबमास्टर विमान 9 सूर्यकिरण हॉक विमानों की अगवानी करते हुए मुख्य मंच के ऊपर से फ्लाईपास्ट करेगा। अंत में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और 'सारंग' हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। साथ ही वायुसेना के विशेष बल 'गरुड़' कमांडोज सामरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे।20 से अधिक बार निभा चुके हैं कमेंटेटर की भूमिका
रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित वायुसेना में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के विशेषज्ञ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने करियर के दौरान अब तक 20 से 25 बार अत्यंत चुनौतीपूर्ण एयर शोज में कमेंटेटर की शानदार भूमिका निभा चुके हैं। उनके इसी विशाल अनुभव को देखते हुए वायुसेना ने उन्हें इससे पहले मिग-21 के ऐतिहासिक विदाई समारोह में भी सम्मान सहित आमंत्रित किया था।सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सुरक्षा के मद्देनजर नमो घाट के 5 किलोमीटर के दायरे को नो-ड्रोन जोन (रेड जोन) घोषित किया गया है। जहां 11,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे अमेठी जनपद और IRRPL परिवार में गर्व की लहर दौड़ गई है।
स्रोत: यह सामग्री Navbharat Times द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/amethi/wings-over-ganga-commenta
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
मूल लिंक: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/amethi/wings-over-ganga-commenta
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
Varanasi: काशी में 25 अक्टूबर को होगा मोदी का भव्य स्वागत, गूंजेगा‘हर-हर महादेव''और‘जय श्री राम‘
काशी में फाइटर प्लेनों की गूंज से रोमांचित हुए लोग, वायुसेना के प्रदर्शन के बीच 25 अक्टूबर को आएंगे पीएम मोदी
वाराणसी में 3 दिन का एयर शो: विंग्स ओवर गंगा में 22, 24 और 25 अक्टूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य; 20 लाख ल...