वाराणसी: एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे सीएम योगी, अधिकारियों को दिए निर्देश
नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे और नमो घाट पर होने वाले एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने नमो घाट के साथ गंगा के अन्य घाटों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और सभी तैयारियां प्राथमिकता पर पूरी कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने प्रोजेक्ट मानचित्र के माध्यम से आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का ब्योरा भी प्रस्तुत किया।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य विशिष्ट अतिथि एयर शो में शामिल होंगे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने नमो घाट के अलावा गंगा के अन्य घाटों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही एयर शो से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर पूरी कराने के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और सेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी। सुरेश खन्ना, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, हंसराज विश्वकर्मा, अशोक कुमार तिवारी, पूनम मौर्या, डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ, सुनील पटेल रहे।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/cm-yogi-arrives-at-namo-ghat-to-review-pr
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...