गुरुवार, 10 सितंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

वाराणसी कैंट व‍िधायक का र‍िपोर्ट कार्ड : बड़ी विकास परियोजनाओं के साथ 140 इंटरलाकिंग कार्य से आवागमन हुआ सुगम

वाराणसी कैंट व‍िधायक का र‍िपोर्ट कार्ड : बड़ी विकास परियोजनाओं के साथ 140 इंटरलाकिंग कार्य से आवागमन हुआ सुगम
तस्वीर: Jagran

News

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अपनी निधि से 14 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए, जिसमें 140 से अधिक ...और पढ़ें

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का रिपोर्ट कार्ड 14 करोड़ के विकास कार्य।

HighLights

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र वाराणसी कैंट से विधायक सौरभ श्रीवास्तव हैं। यह विधानसभा क्षेत्र मतदाता और मतदान केंद्र के हिसाब से जनपद का सबसे बड़ा है। इसमें जहां पुराना काशी समाहित है तो नई काशी और रामनगर समाहित है। कैंट क्षेत्र में कई बड़ी-बड़ी परियोजनाएं मूर्त रूप ली हैं। इसके साथ ही विधायक ने अपनी विकास निधि से सभी क्षेत्र में काम किया है।

इसका प्रमाण यह है कि 2025-26 तक 140 से अधिक इंटरलाकिंग के कार्य किए हैं। इसके साथ ही 19 सीवर, सीसी रोड, पेयजल व स्वच्छता, डामर रोड, भवन निर्माण, सार्वजनिक शौचालय, स्मार्ट क्लास व आधुनिक उपकरण, बारात घर, रैन बसेरा, चौपाल स्थल, नाला-नाली, विद्युत कार्य, प्रकाश व्यवस्था आदि के कार्य हुए हैं। वहीं प‍िछले चुनाव में सपा की पूजा यादव उपविजेता यहां से रही हैं।

विधायक ने अपनी निधि से गंभीर रूप से बीमार 57 लोगों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। इन कार्यों पर 2023-24 से अब तक लगभग 14 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। निधि का अभी लगभग दो करोड़ रुपये उपलब्ध है जिसके लगातार लोगों की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। क्षेत्र में रामनगर और सामने घाट में पक्का पुल का निर्माण किया गया है।

यह उस क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष आयोजनों के लिए बड़ा सहयोगी बना है। बहुमंजिला कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के साथ अन्य लोगों की बड़ी पसंद बन गया है। रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में आक्सीजन प्लांट आसपास के लोगों की जीवन रक्षा में बड़ा सहयोगी बना है। इसी प्रकार कई अस्पतालों को उच्चीकृत किया गया।

खबरें और भी

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सरकार का काम काफी सराहनी है लेकिन छोटी-छोटी मूलभूत सुविधाओं के प्रति सजग रहने की जरूरत है। रोड की खोदाई, बिजली के तार, जल-जमाव, सीवर की समस्या पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। ट्रामा सेंटर से लंका या संत रविदास द्वार तक जाम व प्रदूषण की समस्या है। ट्रामा सेंटर से लगायत सामनेघाट क्षेत्र में सड़क तो बन गई है लेकिन उक्त क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या, सीवेज प्रणाली आसपास को कालोनियों में जल जमाव एक कठिन समस्या है।

बोले व‍िधायक 
मैंने नागरिकों की जरूरत के हिसाब से विकास कार्य को प्राथमिकता दिया है। सामनेघाट फ्लिपर गेट के निर्माण की वजह से भगवानपुर समेत आधा दर्जन कालोनियों के लोगों को बाढ़ से बड़ी राहत मिली है। रामनगर में वृद्धाश्रम बड़ी उपलब्धि है। मंडुआडीह फ्लाईओवर रेलवे फाटक नंबर तीन पर फुट ओवर ब्रिज, रेलवे फाटक नंबर चार पर अंडरपास से पैदल, श्रद्धालुओं, साइकिल, बाइक सवार आदि को बड़ी राहत मिलेगी। प्रस्तावित भिखारीपुर फ्लाइओवर शहर के लिए लाइफ लाइन साबित होगा। - सौरभ श्रीवास्तव-विधायक कैंट क्षेत्र।

बोली जनता

वर्तमान समय में सरकार की बहुत बड़ी-बड़ी जो योजनाएं चल रहीं हैं। वह तो बहुत अच्छी है लेकिन कुछ छोटी-छोटी मूलभूत समस्याएं हैं जैसे सड़क, सीवर और बिजली के लटके तार। उसे तेजी से दूर करने की जरूरत है। -गोपाल त्रिपाठी, ककरमत्ता।

जगह-जगह गड्ढा खोद कर छोड़ दिया जा रहा है। इस वजह से लोगों को काफी बरसात के दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये कार्य जरूरी है लेकिन इस तरह के कार्य बरसात के समय नहीं करना चाहिए।-मनोज उपाध्याय, बिरदोपुर।

किरहिया, सुदामापुर, बजरडीहा आदि क्षेत्रों में बरसात के दिनों में चलना मुश्किल होता है। संकरी सड़कों पर भवन निर्माणकर्ता गलियों में निर्माण सामग्री बड़ी समस्या है। प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस के जिम्मेदार लोग शिकायत के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटवाते। -सत्यम पटवा, किरहिया रोड।

महमूरगंज क्षेत्र में विकास तो हुआ है। फ्लाई ओवर, सड़क सब बन गए लेकिन सड़क जाम व प्रदूषण की समस्या पर कोई कुछ नहीं करता है। विकास जरूरी है लेकिन मानव स्वास्थ्य भी आवश्यक विकास है। इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसको ध्यान देने की जरूरत है। -संगमा सिंह, महमूरगंज।

वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता-465765
पुरुष मतदाता-249969
महिला मतदाता-215778

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-varanasi-cant-mla-report-card-140-inter
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें