वाराणसी के बलदेव महाविद्यालय में भाजपा की चुनाव बैठक: स्नातक व शिक्षक निर्वाचन पर चर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष र...
बलदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को स्नातक और शिक्षक निर्वाचन से जुड़ी भाजपा की एक बैठक हुई। इसमें भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह मुख्य अतिथि थे।
रमेश सिंह ने जनसंघ के समय से लेकर अब तक के भाजपा के संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने पार्टी की मौजूदा उपलब्धियां भी गिनाईं।
बैठक की अध्यक्षता विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने आगामी चुनाव में दोनों सीटों पर जीत के लिए मतदाताओं से संपर्क करने को कहा।
इस दौरान रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने संगठन से जुड़े मुद्दे रखे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. जेपी दूबे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, आदित्य दूबे, जिला मंत्री अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, विधायक मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत, मंडल अध्यक्ष आशीष प्रकाश सिंह, सुनील दत्त वर्मा, वसंत उपाध्याय, अशोक गौतम, अतुल तिवारी, सुधीर सिंह, आशीष गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद थे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/baragaon/news/baldev-college-bjp-elec
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
विद्यापीठ के स्टूडेंट्स लगाएंगे उद्योग
'सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र': वाराणसी में शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन में सीएम का हमला; बोले...
वाराणसी में गरजेंगे सीएम योगी : संस्कृत विश्वविद्यालय में जनसभा, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी जीत का महामंत्र