वाराणसी के किसी थाने को पहली बार मिला ISO सर्टिफिकेट, चौक थाने ने रचा इतिहास
काशी की पुलिसिंग में नया मानक जुड़ गया। चौक थाना वाराणसी का पहला ISO 9001 सर्टिफाइड थाना बन गया है। कुछ दिनों पहले ही वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इस थाने को गोद ले रखा था। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि ISO सर्टिफिकेट इतनी आसानी से नहीं मिलता। अंतरराष्ट्रीय संस्था ISO के बेहद कठिन मानकों पर परखने के बाद यह दिया गया है। इसमें थाने की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, पब्लिक डीलिंग, जन संतुष्टि, पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाएं और साफ-सफाई जैसे पैरामीटर शामिल हैं।
श्री काशी विश्वनाथ धाम के अंतर्गत आता है थाना
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि चौक थाने के सभी अधिकारियों और जवानों की मेहनत का नतीजा है कि आज बनारस का नाम इस उपलब्धि से जुड़ा। कोशिश रहेगी कि कमिश्नरेट के बाकी थाने भी इसी क्वालिटी को अपनाएं ताकि जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हो। मैं यहां के जितने भी पुलिसकर्मी हैं, हमारे पुलिस के अधिकारी जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन यहां पर की उन सबको बहुत धन्यवाद देता हूं।
बता दें की वाराणसी के इसी थाने के क्षेत्र में श्री काशी विश्वनाथ धाम भी आता है, जहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन पूजन को आते हैं और इन श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान चौक पुलिस करती रहती है। इस वजह इस थाने पर सबकी नजर रहती है।
थाने की वर्किंग क्वालिटी है बेहतर
ये सर्टिफिकेट ये प्रदर्शित करता है कि यहां की जो वर्किंग है उसकी क्वालिटी क्या है, क्वालिटी लेवल क्या है। आम जनता की संतुष्टि का लेवल, यहां पर जो कार्य किया जा रहा है, यहां के जो पुलिसकर्मी हैं उनकी सुविधाएं क्या है, आम जनता से यहां की पुलिसिंग का संवाद है। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस क्या कर रही है, यहां पर ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी बनी हुई है।
आज के इस आयोजन में पुलिस कमिश्नर जहां मुख्य अतिथि थे, वहीं डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर, सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और ISO संस्था के प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल थे। इस दौरान सीपी ने गोद लिए चौक थाने का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों ने जानकारी भी हासिल की।
रिपोर्टः अश्वनी त्रिपाठी
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
मूल लिंक: https://www.indiatv.in/uttar-pradesh/chowk-police-station-gets-iso-certification-for-first
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...