वाराणसी की बेटी खुशी कपूर ने श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव, एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ स्वागत
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
वाराणसी की खुशी कपूर ने श्रीलंका में 40वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ सीए स्टूडेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का ...और पढ़ें
काशी की बेटी खुशी कपूर ने श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव।
HighLights
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बाबतपुर-काशी की बेटी खुशी कपूर ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 40वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ सीए स्टूडेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर काशी और पूरे देश का नाम रोशन किया है।रविवार को इंडिगो के विमान से वाराणसी पहुंचने पर परिजनों ने खुशी का स्वागत किया ।
जानकारी के अनुसार एसएएफए स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत चुने गए चुनिंदा भारतीय डेलीगेट्स में शामिल खुशी का चयन 'स्टूडेंट पैनल डिस्कशन' में भारत की पैनलिस्ट के रूप में हुआ था। श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छात्र प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्होंने सीए स्टूडेंट्स के करियर, प्रोफेशनल ग्रोथ और साउथ एशिया के भविष्य पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।
प्रधानमंत्री मोदी और कौटिल्य की सोच का किया जिक्र
अपनी बातचीत के दौरान खुशी ने काशी की प्राचीन ज्ञान परंपरा और वैश्विक पहचान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी से जुड़ाव का संदर्भ दिया। साथ ही, उन्होंने कौटिल्य की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व की परंपरा को आज की युवा पीढ़ी की सोच से जोड़ा। पैनल डिस्कशन के दौरान उन्होंने 'बिग फोर' से आगे की सोच रखते हुए कहा कि लक्ष्य केवल बड़ी वैश्विक संस्थाओं का हिस्सा बनना नहीं होना चाहिए, बल्कि यह सोचना चाहिए कि "साउथ एशिया से अपना बिग फोर कैसे बनाया जाए"।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-varanasi-daughter-khushi-kapoor-raised-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।