वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे: 4 राज्यों-जिलों को जोड़ेगा, 1248 करोड़ खर्च
Varanasi-Kolkata Expressway: वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड सिक्सलेन एक्सप्रेसवे बिहार के 4 जिलों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. इस रोड प्रोजेक्ट के पूरा होने से 10 से 12 घंटे की दूरी घटकर लगभग आधी हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 672 किलोमीटर बताई जा रहा है. लेकिन बिहार में इस एक्सप्रेसवे का 162 किलोमीटर लंबा हिस्सा होगा.
इस सड़क परियोजना का काम पूरा होने के बाद बिहार के चार जिलों को मुख्य रूप से फायदा हो सकेगा. मिली जानकारी के अनुसार, यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कैमूर, रोहतास औरंगाबाद और गयाजी से होकर गुजरेगा. प्रोजेक्ट के तैयार होने से इन चारों जिलों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. इतना ही नहीं, यह सभी चार जिले पर्यटन के नजरिए से बेहद खास माने जाते हैं. ऐसे में इन जिलों में टूरिज्म को बढ़ावा मिल सकेगा.
खास बात यह भी है कि गयाजी के डोभी में औद्योगिक कॉरिडोर बनाया जाना है. ऐसे में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे को लेकर बताया जा रहा है कि इससे औद्योगिक कॉरिडोर भी कनेक्ट होगा. इस तरह से देखा जाए तो आर्थिक रूप से भी यह प्रोजेक्ट मजबूती देगा. उद्योग का विकास होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मिली जानकारी के अनुसार, यह सिक्सलेन एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद पूरे 4 राज्यों को कनेक्ट करेगा. वाराणसी से इसकी शुरुआत होगी. ऐसे में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक यह एक्सप्रेसवे जाएगा. इस तरह से 4 राज्यों के बीच की दूरी आने वाले दिनों में कम होने वाली है.
बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू कर दिया गया है. साल 2028 तक इसे पूरा करने का टारगेट सेट किया गया है. इस तरह से देखा जा सकता है कि अगले एक से दो सालों के लिए बिहार के लोगों के लिए बिहार के चार जिलों के बीच सफर बदल जाएगा. रोड कनेक्टिविटी मजबूत, उद्योग का विस्तार, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के अलावा रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे.
अस्पतालमंडीसरकारी सेवागेम गलीवित्तीय कैलकुलेटर
1दारोगा पुष्पा और कांस्टेबल अजीत के बीच अफेयर, फिर होमगार्ड रिशु ने क्यों चलाई गोली? सिपाही हत्याकांड की कहानी में कई पेंच
2Anant Singh: ‘कार्रवाई होगी तो देखल जाएगा’, मांझी की मांग पर अनंत सिंह का दो टूक जवाब
3Video: कटिहार के बरारी में अनोखी पहल, नवरात्र में हर दिन एक बालिका बनेगी मुख्य पार्षद
4गोपालगंज: महावीरी मेले में डीजे पर डांस देखते हुए हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक, प्रशासन के उड़े होश
ExpresswayInfrastructuredevelopmentTourismeconomyvaranasi kolkata expresswayVaranasi-Kolkata Six Lane Expresswaybihar road projectbihar road connectivitybihar road construction
आरजी कर केस में संदीप घोष को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, शमिक भट्टाचार्य बोले- बेल का मतलब निर्दोष होना नहीं
दुर्गा पूजा में अमित शाह का बंगाल दौरा, बेलूर मठ से श्रीभूमि पंडाल तक जायेंगे गृह मंत्री
नंदीग्राम में बोले शुभेंदु अधिकारी- गरीब और जरूरतमंद परिवारों को हर महीने मिलेगा 12000 से 15000 रुपए
TMC के नाम-चुनाव चिह्न विवाद पर 30 अक्टूबर को सुनवाई, ममता बनर्जी और अरूप रॉय गुट को ECI का समन
नदिया सर्किट हाउस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने महुआ मोइत्रा को दिया निर्देश, कहा- ऐसा मामला नहीं, जिसे कोर्ट लाया जाये
मूल लिंक: https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/varanasi-kolkata-six-lane-expressway-pass-throug
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी, 50 सेक्टर में बंटा शहर, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
भीड़भाड़ और लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर गुजरेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक