सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी में आज नितिन नवीन और योगी की जनसभा: 500 बाइकर्स से PM बात करेंगे, मोदी के 25 साल पूरे; बाबा विश्वना...

वाराणसी में आज नितिन नवीन और योगी की जनसभा: 500 बाइकर्स से PM बात करेंगे, मोदी के 25 साल पूरे; बाबा विश्वना...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

वाराणसी में 500 बाइकर्स से PM बात करेंगे:मोदी बोले- काशी ने मेरे संस्कारों में जनसेवा के अद्भुत रंग भरे, नितिन नवीन और योगी की जनसभा होगी

वाराणसी7 मिनट पहले

वाराणसी में बुधवार को पीएम मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान का समापन होगा। संपूर्णानंद विश्व विद्यालय में लगी LED स्क्रीन के माध्यम से बाइक यात्री और अन्य लोग पीएम मोदी को सुन रहे हैं।

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी जन्मस्थली वडनगर ने मुझे वे संस्कार और मूल्य दिए। जिन्होंने मेरे पूरे जीवन को आकार दिया।

काशी (वाराणसी) ने मेरे उन संस्कारों में जनसेवा के अनगिनत और अद्भुत रंग भर दिए। वहीं गुजरात के वडनगर से निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा मंगलवार शाम ही काशी पहुंच चुकी है। पीएम इनसे संवाद करेंगे। संवाद के बाद करीब 500 बाइक यात्री बस से मैदागिन पहुंचेंगे। यहां से पैदल काशी विश्वनाथ मंदिर जलाभिषेक करने जाएंगे।

इसके बाद शहर से करीब 10 किमी दूर रोहनिया इलाके में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जनसभा होगी, जहां 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और यूपी भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे। काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की यह पहली जनसभा होगी।

नितिन नवीन और योगी की जनसभा के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में लोग मोदी को सुन रहे

मोदी बोले- वाराणसी ने मेरे संस्कारों में जनसेवा के अद्भुत रंग भरे

पीएम मोदी ने भावुक होते हुए अपनी जन्मस्थली और कर्मस्थली का जिक्र किया। बताया कि वडनगर ने उन्हें वे संस्कार और मूल्य दिए जिन्होंने उनके पूरे जीवन को आकार दिया। वहीं, काशी (वाराणसी) ने उनके उन संस्कारों में जनसेवा के अनगिनत और अद्भुत रंग भर दिए।

मोदी ने बाइक यात्रियों से बात की, कहा- हमारा काम खुद बोलना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बतौर CM और PM 25 साल का कार्यकाल पूरा किया। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से वह संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने बाइक यात्रियों से संवाद किया। कहा- हमारा काम खुद बोलना चाहिए। हमें सेवा का संदेश सेवा करके देना है, किसी को उपदेश देकर नहीं।

उन्होंने युवाओं से अपने आचरण के माध्यम से समाज में सेवा की भावना का विस्तार करने की अपील की।

03:34 AM7 अक्टूबर 2026

सुबह 10.30 बजे पीएम लाइव संबोधित करेंगे

बाइक सेवा यात्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में सुबह 9.30 बजे बस से पहुंचेंगे। वहां सभागार में उनके स्वागत-अभिनंदन का कार्यक्रम होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

बाइक यात्रियों का तिलक, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पटका पहनाकर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 10.30 बजे पीएम मोदी के लाइव संबोधन को LED स्क्रीन के माध्यम से सुना जाएगा। कार्यक्रम के बाद सभी बाइक यात्री बस से मैदागिन पहुंचेंगे। यहां से पैदल काशी विश्वनाथ मंदिर जलाभिषेक करने जाएंगे।

03:32 AM7 अक्टूबर 2026

800 लोगों का जत्था करेगा बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

गुजरात के वडनगर से करीब 500 बाइक यात्री मंगलवार शाम वाराणसी पहुंचे।

पैदल यात्रा में आगे वडनगर की नदियों के जल से भरे 11 कलश और गंगाजल के 11 कलश, कुल 22 कलश रहेंगे। इनके साथ 51 महिलाएं चलेंगी। भाजपा के संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विधायक, मंत्री, एमएलसी और कार्यकर्ताओं के साथ बाइक सेवा यात्री भी शामिल होंगे।

कुल संख्या करीब 800 रहेगी। सभी बाबा विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 से प्रवेश करेंगे। मंदिर में करीब एक घंटे तक पूजन-अनुष्ठान और जलाभिषेक का कार्यक्रम होगा। इसके बाद यात्री पैदल मैदागिन लौटेंगे और बस से गोकुल धाम रिसॉर्ट पहुंचेंगे।

दोपहर का भोजन करने के बाद दोपहर 2:30 बजे जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जनसभा में शामिल होंगे।

03:31 AM7 अक्टूबर 2026

काशी में दोपहर 2.30 बजे नितिन नवीन की पहली जनसभा

तस्वीर मंगलवार दोपहर की है। भाजपा नेताओं ने जगतपुर इंटर कॉलेज में जनसभा की तैयारियां देखी।

बुधवार दोपहर 2:30 बजे जगतपुर इंटर कॉलेज में नितिन नवीन की जनसभा होगी। अशोक चौरसिया ने बताया कि काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की यह पहली जनसभा है।

पार्टी ने इसमें 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। जनसभा को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया है। पार्टी के झंडे और होर्डिंग लगाए जा चुके हैं। जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव, गली और चौराहों तक पहुंचकर लोगों को जनसभा में आने का निमंत्रण दे चुके हैं।

8 अक्टूबर को नितिन नवीन 8 बैठकें करेंगे

नितिन नवीन पहले दिन जनसभा के बाद दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद अगले दिन 8 अक्टूबर को वाराणसी के रोहनिया स्थित गोकुल धाम रिजॉर्ट में काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के सासंद, विधायक, एमएलसी की बैठक करेंगे।

इसके बाद जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की अलग बैठक करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में युवाओं को गुर सिखाएंगे।

सड़क, घर-घर अभियान के अलावा मोबाइल पर मजबूती के लिए भाजपा के फ्रंटल और मीडिया मैनेजमेंट और आईटी सेल के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। भाजपा के बुजुर्ग और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। ये 8 बैठकें चार-चार के शिफ्ट में होगीं। इसके बाद नितिन नवीन दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

03:30 AM7 अक्टूबर 2026

8 अक्टूबर को अयोध्या रवाना होंगे बाइक यात्री

सेवासंकल्प बाइक यात्रा के अगले चरण में 8 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे सभी बाइक यात्री अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या से यात्रा दिल्ली पहुंचेगी, जहां से सभी यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/varanasi-seva-sankalp-yatra-yogi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें