वाराणसी में भाजपा जिला प्रभारी ने की संगठनात्मक बैठक: 'सेवा संकल्प अभियान' को बूथ स्तर तक पहुंचाने का दिया ...
वाराणसी जिला प्रभारी और एमएलसी अरुण पाठक ने सोमवार दोपहर करीब 12बजे जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक रोहनिया केशरीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई।
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान-2026' के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
जिला प्रभारी अरुण पाठक ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं के लिए सेवा का संकल्प है। उन्होंने रक्तदान शिविर, स्वच्छता और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित करने को कहा।
उन्होंने पदाधिकारियों से मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर जाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने प्रभारी को सभी सेवा कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर, अजय दूबे समेत कई जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/sewapuri/news/varanasi-bjp-arun-patha
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/sewapuri/news/varanasi-bjp-arun-patha
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...