वाराणसी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन कल: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा को संबोधित; सीएम योगी, हेमंत ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एयरपोर्ट से सीधे रोहनिया स्थित जगतपुर पीजी कालेज के मैदान पर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री रहत
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आसाम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे। इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है।
दो दिवसीय दौरे पर आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। दोपहर बाद वाराणसी पहुंच रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष की एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी सीएम योगी आदित्यनाथ और आसाम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा करेंगे।
इसके बाद सभी मुख्य अतिथि जगतपुर पीजी कालेज में आयोजित जनसभा में पहुंचेंगे। यहां वो जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
दूसरे दिन करेंगे 8 बैठकें क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया - राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहले दिन जनसभा के बाद दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद अगले दिन वाराणसी के रोहनिया स्थित गोकुल धाम रिजॉर्ट में काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के सासंद, विधायक, एमएलसी की बैठक। इसके बाद जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की बैठक। महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक।
भाजपा युवा मोर्चा की बैठक। भाजपा के फ्रंटल और मीडिया मैनेजमेंट और आईटी सेल के पदाधिकारियों संग बैठक के अलावा भाजपा के वयोवृद्ध और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। ये 8 बैठकें। चार-चार के शिफ्ट में होगीं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/varanasi-jagatpur-pg-college-bjp
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
काशी में तीन घंटे का एयर शो: 21 को एक साथ 20 से ज्यादा विमान करेंगे अभ्यास, नमो घाट पर रहेगा प्रतिबंध; निगरानी
काशी से आए पंडित करा रहे मां दुर्गा की आरती: गंगा आरती की तर्ज पर हो रही पूजा, भाग लेने आ रोज आ रहे हजारों ...