सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी में बुलडोजर एक्शन: कचहरी-संदहा मार्ग पर हटाया जा रहा अतिक्रमण, छह बुलडोजर से ध्वस्त किए जा रहे भवन

वाराणसी में बुलडोजर एक्शन: कचहरी-संदहा मार्ग पर हटाया जा रहा अतिक्रमण, छह बुलडोजर से ध्वस्त किए जा रहे भवन
तस्वीर: Amar Ujala

वाराणसी में बुलडोजर एक्शन: कचहरी-संदहा मार्ग पर हटाया जा रहा अतिक्रमण, छह बुलडोजर से ध्वस्त किए जा रहे भवन

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 06 Oct 2026 01:16 PM IST

वाराणसी में कचहरी-संदहा मार्ग पर चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां छह बुलडोजर तैनात किए गए, जिसकी मदद से भवन को ध्वस्त करने का काम किया जा रहा है। 

वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर में कचहरी से संदहा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया है। इस मार्ग पर बाधक बने निर्माण पर मंगलवार को बुलडोजर चलाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इन अवैध निर्माणों को हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए थे।



यह मार्ग लंबे समय से यातायात के लिए एक 'बॉटल नेक' बना हुआ था, जिससे आवागमन में परेशानी होती थी। प्रशासन की देखरेख में ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई शुरू की गई है। सड़क को चौड़ा करने के उद्देश्य से अतिक्रमण रोधी दस्ते ने मोर्चा संभाला है। 





अभियान के पहले दिन छह बुलडोजर लगाकर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की गई। लोगों के विरोध के बावजूद, प्रशासन ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। संदहा जाने वाले मार्ग पर भी चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। 



इस दौरान कई मकानों के अवैध हिस्सों को गिराया गया। यह अभियान शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे भविष्य में यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।



स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/bulldozer-action-in-varanasi-encroachment
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें