वाराणसी में धड़ल्ले से चल रहा अवैध धंधा, दीपावली से पहले 'मौत के पटाखे' पर पुलिस का शिकंजा
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पटाखा बनाने के लिए जिले में केवल एक ही लाइसेंस जारी है। वह भी शहर से बाहर बड़ागांव के बसनी में, लेकिन पटाखा बनाने का अवैध धंधा शहर में ही कई जगहों पर चल रहा है। चोलापुर के चमरहा बाजार और सारनाथ के पैगम्बपुर में हुई घटना इसका साक्ष्य है।
हर बार घटना होने पर या दीपावली आने पर पुलिस सक्रिय होती है और छापेमारी करती है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार बेनियाबाग, लहरतारा में एक-एक व बड़ागांव में 3 लोगों को फुटकर पटाखा बेचने के लाइसेंस दिए गए हैं। फुटकर पटाखा दुकानदार 600 किलो पटाखा अपने पास रख सकता है। वहीं गोदाम संचालक पांच हजार किलो तक पटाखा अपने पास रख सकते हैं।
पटाखा दुकानों के बीच 3 मीटर की दूरी होनी चाहिए। साथ ही पार्किंग व्यवस्था अलग होनी चाहिए। वहीं पटाखा दुकानों के लिए टिन का कवर शेड होना चाहिए। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का कहना है कि अवैध पटाखा कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कई जगहों पर भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
ज्यादातर शादी में पटाखा छोड़ने वाले हैं खेल में
अवैध तरीके से पटाखे बनाने का कार्य अधिकतर शादी में पटाखा छोड़ने वाले ही करते हैं। वह छोटे पैमाने पर पटाखा बनाकर वैवाहिक सीजन में बुक कर पटाखा छोड़ते हैं। राजातालाब, रामनगर, भेलूपुर, लोहता, मंडुवाडीह, दालमंडी समेत कई इलाकों में यह खेल अधिक होता है। पुलिस पहले बरामदगी भी कर चुकी है, लेकिन निगरानी में लापरवाही की जाती है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-varanasi-only-1-legal-firecracker-licen
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
यूपी में बनारस-प्रयागराज के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन, 5 स्टेशनों पर ठहराव, जानें टाइमिंग और रूट
बनारस-प्रयागराज रामबाग के बीच नई रोजाना मेमू मंजूर, 5 स्टेशनों पर रुकेगी, 2 घंटे 50 मिनट में सफर
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस ने पकड़ा पटाखों का जखीरा, मकान के अंदर छिपाकर रखा था माल