वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में गंगा घाट पर 22, 24, 25 अक्टूबर को एयर शो का आयोजन किया जाएगा. एयर शो की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है. सैन्य अधिकारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारी की है.
वाराणसी में एयर शो की तैयारियां तेज
Source : निशांत चतुर्वेदी
वाराणसी के गंगा घाट स्थित आसमान में पहली बार तीन दिवसीय एयर शो का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान देश के फाइटर जेट हेलीकॉप्टर काशी के आसमान में हुंकार भरते नजर आएंगे. धर्मनगरी काशी पहली बार इस प्रकार से वायु सेना के शौर्य और पराक्रम की साक्षी बनेगी. इसको लेकर सैन्य अधिकारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारी की है.
एबीपी लाइव को वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के गंगा घाट पर 22, 24, 25 अक्टूबर को एयर शो का आयोजन किया जाएगा. इसमें गंगा घाट के दोनों तरफ से देश के फाइटर जेट हेलीकॉप्टर की हवाई प्रदर्शनी को लोग देख सकेंगे. आमतौर पर ऐसे आयोजन में 15 से 20 लाख लोग जुड़ते हैं.
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक तैयारी
भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर काशी के नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक तैयारी की जा रही है. बैरकेडिंग किया गया है, इसके अलावा प्रत्येक घाट पर लोगों के बेसिक रिक्वायरमेंट, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन व्यवस्थाओं से जुड़ी हर एक बात को ध्यान में रखते में तैयारी को पूरा किया जा रहा है.
पीएम मोदी सहित तमाम दिग्गज बनेंगे एयर शो के साक्षी
बाबा विश्वनाथ की नगर काशी में आयोजित हो रहे इस एयर शो को देखने के लिए 25 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आर्मी चीफ धीरज सेठ, एयर फोर्स चीफ अमरप्रीत सिंह और CDS जनरल एन. एस. राजा के भी आने की सूचना है. विदेश के भी अन्य मेहमान इसमें शामिल होंगे.
बनाए जा रहे ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान और परमानेंट थाने
इस आयोजन के लिए बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट को तैयार किया जा रहा है. घाटों के किनारे 31 सेक्टर बनाया गया है. जबकि शहर को 50 से ज्यादा सेक्टर में डिवाइड किया गया है. टेंपरेरी थाने बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा अन्य जनपद से मजिस्ट्रेट भी पहुंच रहे हैं. अधिकांश लोगों के व्यवस्थित रूप से देखने के लिए नदी के उस पार भी व्यवस्था की गई है. तीन दिवसीय आयोजित होने जा रहे इस एयर शो में हर दिन एक-एक घंटे का आयोजन होगा, जिसमें विशेष तौर पर इस बात का ध्यान दिया जा रहा है कि एक साथ भीड़ इकट्ठा ना हो. लोगों को एक अच्छे माहौल में इस प्रदर्शनी को देखने का अवसर प्राप्त हो.
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
Published at : 18 Oct 2026 10:46 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
Sponsored Links by Taboola
मूल लिंक: https://www.abplive.com/states/up-uk/varanasi-indian-air-force-air-show-at-namo-ghat-from-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल
वाराणसी में एयर शो के लिए महाकुंभ जैसी सुरक्षा: 22 से शुरू होगा, 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान; ट्रैफिक...
एयर शो के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा इंतजाम: 3 दिनों में वाराणसी पहुंचेंगे 20 लाख लोग; PM और CM भी आ सक...