वाराणसी में एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी, 50 सेक्टर में बंटा शहर, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
कार्यक्रम में भारतीय वायु सेवा की प्रमुख डिस्प्ले टीम सूर्य किरण एरोबेटिक, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम व अन्य कई विमान टीम हिस्सा लेंगी.
वाराणसी में तीन दिन होगा एयर शो.
(
Photo Credit; ETV Bharat
)
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
4 Min Read
वाराणसी : काशी में पहली बार एयर शो होने जा रहा है. भारतीय वायु सेवा के जांबाज यहां अपना करतब दिखाएंगे. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावना है. 22, 24 और 25 अक्टूबर को नमो घाट पर भारतीय वायु सेवा के एरियल डिस्प्ले का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन भारतीय वायु सेवा की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है. इसकी थीम विंग ओवर गंगेज रखी गई है.
कार्यक्रम में भारतीय वायु सेवा की प्रमुख डिस्प्ले टीम सूर्य किरण एरोबेटिक, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम व अन्य कई विमान टीम हिस्सा लेंगी. तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, प्रचंड, रॉफेल IL–76, IL–78, C–295 जैसे लड़ाकू विमान शामिल होंगे. इसके अलावा भारतीय सेना के विमान भी इसमें हिस्सा लेंगे. इसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुएं की लकीरें होगी जो पूरे आसमान को तिरंगे से सजा देंगे.
एयर शो को लेकर 50 सेक्टर में बंटा शहर. (Video Credit; ETV Bharat)
25 अक्टूबर को आ सकते हैं पीएम मोदी : नमो घाट को सफेद और नीले रंग से सजाया गया है. अस्सी से लेकर के नमो घाट तक बैरिकेडिंग की गई है. गंगा उस पर भी बैरिकेडिंग पूरी कर ली गई है. घाट पर रंगाई का काम भी चल रहा है. कैनोपी पंडाल और मंच को भी तैयार किया जा रहा है. 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
20 लाख लोगों के आने की संभावना : वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया, हमारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, यह एक बड़ा मौका है जब काशी में इस तरीके का आयोजन होगा. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और जनमानस की सुविधा के तहत पूरी तैयारी को किया जा रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि वाराणसी में लगभग 20 लाख लोगों की भीड़ होगी. ऐसे में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है.
नमो घाट पर आम लोगों को एंट्री बंद कर दी गई है. (Photo Credit; ETV Bharat)
50 सेक्टर में बंटा शहर : गंगा घाट किनारे 30 सेक्टर बनाए गए हैं. पूरे शहर को भी 50 सेक्टर में विभाजित किया गया है. अन्य जनपदों से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स को मंगाया गया है, ताकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर और सुनिश्चित किया जा सके. उस पार कच्चे साइड की ओर 300 मीटर के दायरे में लेवलिंग कराई जा रही है, ताकि वहां भी लोग आसानी से बैठ कर डिस्प्ले का आनंद ले सके.
50 से ज्यादा आईपीएस रहेंगे तैनात : वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया, सुरक्षा व्यवस्था को पुख़्ता किया जा रहा है. ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की जा रही है. जगह-जगह पार्किंग बनाया जा रहे है. कुछ इलाके को नो पार्किंग जोन में भी तब्दील किया गया है. नमो घाट व आसपास के क्षेत्र में पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है. 50 से ज्यादा आईपीएस, 5000 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे. रूट डायवर्जन की भी व्यवस्था की गई है.
सफेद और नीले रंग के कपड़ों से नमो घाट को सजाया गया है. (Photo Credit; ETV Bharat)
25 वाच टावर पांटून पुल किया जा रहा तैयार :एयर शो के दौरान आपात स्थिति में आवागमन को बेहतर करने के लिए गंगा में लगभग 200 मीटर लंबा पांटून पुल बनाया गया है. लोक निर्माण विभाग द्वारा इस पुल को आदि केशव क्षेत्र से नमो घाट तक वैकल्पिक मार्ग के रूप में तैयार किया जा रहा है. इसका निर्माण अंतिम दौर में है. आपात स्थिति में यह रास्ता बेहद उपयोगी होगा. गंगा किनारे जमीन को समतल किया जा रहा है ताकि दर्शकों की आवाजाही के दौरान किसी तरीके की कोई दिक्कत ना हो.
वायु सेना के अधिकारी वाराणसी पहुंचे. (Photo Credit; ETV Bharat)
पर्यटन विभाग की भी अलकनंदा क्रूज के दो जलयान तैनात किए जाएंगे. इस पर निगरानी केंद्र बनाए जाने की तैयारी है. एयरफोर्स के अधिकारी जलयानों पर मौजूद रहेंगे. कमांडो रस्सी के सहारे जलयानों पर उतरकर अपने जबाज़ी का भी प्रदर्शन करेंगे. शो के दौरान गंगा किनारे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 25 से अधिक पुलिस चेक पोस्ट और स्वास्थ्य सेवा बनाए जाने की तैयारी है. लगभग 25 वाच टावर तैयार किया जा रहे हैं.
संबंधित ख़बरें
October 19, 2026 at 10:46 AM IST
October 19, 2026 at 10:45 AM IST
October 19, 2026 at 10:28 AM IST
October 19, 2026 at 10:24 AM IST
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/air-show-in-varanasi-pm-modi-may-visit-on-october-25-up
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
भीड़भाड़ और लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर गुजरेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर के अंदर मिला 30 क्विंटल पटाखे का स्टॉक
वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे: 4 राज्यों-जिलों को जोड़ेगा, 1248 करोड़ खर्च