गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी में एयर शो : आंखों के सामने गरजे फाइटर जेट, रोमांचित हुए दर्शक, बोले- जिंदगी का सबसे यादगार पल

वाराणसी में एयर शो : आंखों के सामने गरजे फाइटर जेट, रोमांचित हुए दर्शक, बोले- जिंदगी का सबसे यादगार पल
तस्वीर: Livevns.news

वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित एयर शो में वायुसेना के लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन देखने पहुंचे लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फाइटर जेट्स की गर्जना और आसमान में उनके हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर युवाओं के लिए यह अनुभव बिल्कुल नया और यादगार रहा।

एयर शो देखने पहुंचीं सोनम कुमारी ने कहा कि नमो घाट पर आकर जो नजारा देखने को मिला, उसे शायद जीवन में दोबारा देखने का मौका मिले या नहीं। अपनी आंखों के सामने फाइटर जेट्स को उड़ते देखना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बनारस में इस तरह का आयोजन होना बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से काशी में वायुसेना का एयर शो देखने का अवसर मिला, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।

एक अन्य युवती ने बताया कि एयर शो को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं और वे भी इसका इंतजार कर रही थीं। आसमान में लड़ाकू विमानों को अलग-अलग कौशल का प्रदर्शन करते देखना बेहद रोमांचक है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव है।

युवती ने एयर शो पर खर्च को लेकर उठने वाले सवालों पर कहा कि इसे पैसे की बर्बादी नहीं कहा जा सकता। इस तरह के आयोजन देश का गौरव बढ़ाते हैं और लोगों को भारतीय वायुसेना की क्षमताओं से रूबरू कराते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पहचान देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है।

एयर शो के दौरान नमो घाट पर मौजूद दर्शकों के चेहरों पर उत्साह, रोमांच और देशभक्ति का भाव साफ नजर आया। गंगा के ऊपर आसमान में वायुसेना के शौर्य का प्रदर्शन लोगों के लिए यादगार बन गया।

21327 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in…

स्रोत: यह सामग्री Livevns.news द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://livevns.news/Top-Headlines/air-show-in-varanasi-fighter-jets-roar-in-front-of-eyes
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें